भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सचदेवा ग्लोबल स्कूल, द्वारका में अंतर विद्यालयीय सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 1,200 विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्रीय एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराना था, जिसके तहत मुख्य समारोह से पूर्व पांच दिनों तक निबंध, भाषण, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, लोक नृत्य और देशभक्ति गीत जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। समारोह में पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, डॉ. हेमा कोल्हे, डॉ. टी. पी. सिंह, अंजलि खरबंदा, माही धींगरा, एहसान चोपड़ा, सिद्धार्थ सत्यार्थी और पी. के. शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने सरदार पटेल को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर समारोह के संयोजक डॉ. एच. के. सेठी द्वारा लिखित सरदार पटेल की जीवनी का विमोचन और उनके जीवन पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन भी किया गया, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन का केंद्रीय संदेश “एक भारत, अखंड भारत, सशक्त भारत” रहा।
2026-08-25







