Listen to this article

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सचदेवा ग्लोबल स्कूल, द्वारका में अंतर विद्यालयीय सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 1,200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्रीय एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराना था, जिसके तहत मुख्य समारोह से पूर्व पांच दिनों तक निबंध, भाषण, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, लोक नृत्य और देशभक्ति गीत जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। समारोह की अध्यक्षता पश्चिमी दिल्ली की सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत के द्वारा किया गया, जबकि द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में डॉ. हेमा कोल्हे (C M O, N F S G, निदेशालय आयुष), डॉ. टी. पी. सिंह (पूर्व प्राचार्य एवं उप शिक्षा अधिकारी), अंजलि खरबंदा (प्राचार्य, एन.के. बागरोडिया पब्लिक स्कूल), माही धींगरा (प्राचार्य, सचदेवा ग्लोबल स्कूल), एहसान चोपड़ा, सिद्धार्थ सत्यार्थी और पी. के. शर्मा सहित शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि गेस्ट ऑफ ऑनर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने सरदार पटेल को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर समारोह के संयोजक डॉ. एच. के. सेठी द्वारा लिखित सरदार पटेल की जीवनी का विमोचन और उनके जीवन पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन भी किया गया, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन का केंद्रीय संदेश “एक भारत, अखंड भारत, सशक्त भारत” रहा। अतिथियों ने अपने संबोधनों में सरदार पटेल को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का महान प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी देशवासियों को अनुशासन, एकजुटता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
समारोह के संयोजक डॉ. एच. के. सेठी द्वारा लिखित सरदार पटेल की जीवनी का विमोचन भी किया गया। इसके साथ ही सरदार पटेल के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका तथा 562 रियासतों के एकीकरण की ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित विशेष वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने वृत्तचित्र को बेहद रुचि और उत्सुकता के साथ देखा।
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, ट्रॉफियां और पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस रिपोर्ट में मीडिया से बात करते हुए समारोह के संयोजक H K सेठी और यहाँ आए अतिथियों नें क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *