Listen to this article

“न्याय सबके लिए सुलभ हो” – इसी सोच के साथ वार्ड 57 पीतमपुरा के निगम पार्षद डॉ. अमित नागपाल ने क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की है।

पीतमपुरा के AP मार्केट स्थित निगम पार्षद कार्यालय में अब प्रत्येक रविवार को Free Legal Help Camp का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को महंगी कानूनी सलाह से मुक्ति दिलाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। बताया जाता है कि अनुभवी अधिवक्ताओं द्वारा निःशुल्क सलाह।
कानूनी दस्तावेजों, संपत्ति, किरायेदारी आदि से जुड़े मामलों में मार्गदर्शन। कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी।
इस में गरीब, बुजुर्ग, महिलाओं और युवाओं सहित समाज के हर वर्ग के लिए समान सहायता। इस अवसर पर डॉ. अमित नागपाल ने कहा, “हमारा नारा है सशक्त नागरिक, सशक्त समाज, सशक्त पीतमपुरा। इस अक्सर आम आदमी जानकारी के अभाव में या फीस के डर से न्याय से वंचित रह जाता है। यह कैंप में लोगों की ‘समस्या, हमारा प्रयास कानूनी मार्गदर्शन अब आपके पास’ के वादे को पूरा करेगा।” यह पहल पीतमपुरा में न्याय को लोगों के द्वार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता Rajesh Khanna की report

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *