भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी एवं आम जनता द्वारा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिला केशवपुरम में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का अभिनंदन करने और उनके सेवा भाव को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिला केशवपुरम भाजपा के अध्यक्ष एडवोकेट अजय खटाना ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने मीडिया को सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा और जिले में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, वृक्षारोपण और जन सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना को लेकर जानकारी दी। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता Rajesh Khanna की report
