Listen to this article

राजधानी दिल्ली में मदद के नाम पर लूटपाट करने वाले अपराधी कितने शातिर है कि आप वाहन से घर या कार्यालय जा रहे हैं और रास्ते में कोई अजनबी, विशेषकर महिला, मदद के नाम पर आपको रोकती है, तो सावधान रहें। बिना पुष्टि किए वाहन से बाहर न निकलें, शीशा नीचे न करें।

दिल्ली पुलिस ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। बाहरी उत्तर जिले के थाना शाहबाद डेयरी की पुलिस टीम ने दो महिलाओं को मौके पर ही गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर एक कार चालक की सोने की चेन छीनकर भागने का प्रयास कर रही थीं। इस पूरी घटना में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की सतर्कता और तत्परता ने पीड़ित को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 12 अक्टूबर की है। शिकायतकर्ता अपनी कार से अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे। जब वह रोहिणी सेक्टर 34 के पास, बवाना से बरवाला मार्ग पर गांव नाहर रोड पर पहुंचे, तो अचानक दो महिलाओं ने उन्हें हाथ देकर कार रोकने का इशारा किया। महिलाओं ने उनसे कहा कि उनकी सास की तबीयत बहुत खराब है और उन्हें अस्पताल ले जाना है, इसलिए मदद की जरूरत है।

शिकायतकर्ता मानवता और इंसानियत के नाते उनकी मदद करने के लिए अपनी कार से बाहर निकले। जैसे ही वह बाहर आए, दोनों महिलाओं ने मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में थीं। पीड़ित ने तुरंत शोर मचाकर मदद के लिए पुकारा।

उसी समय उसी मार्ग से गुजर रहे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल संदीप ने पीड़ित की आवाज सुनी और बिना देरी किए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों महिलाओं को भागने से पहले ही दबोच लिया और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के कारण पीड़ित की लगभग 15 ग्राम वजन की सोने की चेन भी बरामद कर ली गई।

पुलिस ने इस मामले में थाना शाहबाद डेयरी में बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सपना पत्नी राहुल, निवासी धर्मपुरा, नजफगढ़, दिल्ली, उम्र 30 वर्ष
दूसरी महिला प्रियंका पत्नी जितेंद्र, निवासी धर्मपुरा, नजफगढ़, दिल्ली, उम्र 35 वर्ष है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी महिलाएं आपस में मिली हुई थीं और सुनियोजित तरीके से राहगीरों को निशाना बनाती थीं। वह मदद के नाम पर वाहन चालकों को रोकती थीं और फिर मौका मिलते ही लूटपाट कर फरार हो जाती थीं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इन महिलाओं का किसी अन्य लूट या चोरी की वारदातों अंजाम दिया या नहीं। इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
इनमें

इस सफल कार्रवाई में हेड कांस्टेबल संदीप की अहम भूमिका रही। उनकी सतर्कता, साहस और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण ही आरोपी महिलाओं को मौके पर ही गिरफ्तार किया जा सका।दिल्ली पुलिस ने की जनता से अपील kari है कि

दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि आप वाहन से घर या कार्यालय जा रहे हैं और रास्ते में कोई अजनबी, विशेषकर महिला, मदद के नाम पर आपको रोकती है, तो सावधान रहें। बिना पुष्टि किए वाहन से बाहर न निकलें, शीशा नीचे न करें और तुरंत 112 पर कॉल करें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी थाने को सूचना दें।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि नागरिकों की सतर्कता ही अपराध को रोकने का सबसे मजबूत हथियार है। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। टोटल खबरे दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *