Listen to this article

कला एंटरटेनमेंट एंड कास्टिंग की फाउंडर प्रिया कपूर और लव भट्ट द्वारा आयोजित कला ग्लैम हंट 2026 ब्यूटी पैजेंट का ग्रैंड फिनाले दिल्ली के पाम ग्रीन रिसॉर्ट, जी.टी. करनाल रोड में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश इस शाम के मुख्य आकर्षण रहे।

ग्लैमर और प्रतिभा को समर्पित इस आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने मिस्टर, मिस, किड्स, डांस और सिंगिंग कैटेगरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने कहा कि यह मंच फैशन, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को निखारने के साथ-साथ उभरते कलाकारों को मनोरंजन इंडस्ट्री में पहचान दिलाने का प्रयास है। समारोह के दौरान सभी विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी और सम्मान प्रदान कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया।

परिणाम: मिस्टर कैटेगरी – विजेता: चिराग, फर्स्ट रनर-अप: निशांत, सेकेंड रनर-अप: टीपू सुल्तान। मिस कैटेगरी – विजेता: रॉयलिका, फर्स्ट रनर-अप: सुहावनी शर्मा, सेकेंड रनर-अप: एलिना। किड्स कैटेगरी – विजेता: सरवानी मिश्रा, दिशा, याशिका। डांस कैटेगरी – विजेता: सलोनी, फर्स्ट रनर-अप: अनाइशा। सिंगिंग कैटेगरी – विजेता: रूपाली, फर्स्ट रनर-अप: ललित।

इसके अलावा रोहित को मिस्टर जयपुर और काव्या को किड्स स्टार ऑफ भरतपुर के विशेष खिताब से सम्मानित कर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पहचान दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *