Listen to this article

माहेश्वरी कपल क्लब, दिल्ली (रजि.) द्वारा शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को विश्वास नगर स्थित मेसिना बैंक्वेट में भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही उपस्थित रहे। उन्होंने माहेश्वरी समाज के सामाजिक योगदान की सराहना की। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, भाजपा राजस्थान उपाध्यक्ष श्रीमती अलका मुंधड़ा, विधायक श्री संजय गोयल, डिप्टी मेयर श्रीमती मोनिका पंत और निगम पार्षद श्री संदीप कपूर शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रमुख आकर्षण इंडिया गॉट टैलेंट फेम श्री रामू मारवाड़ी की नृत्य प्रस्तुति, बॉलीवुड गायक पंकज सैनी के गीत और ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम अभिनेत्री प्रियंका चौहान की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर ‘यूथ कनेक्ट – रूट्स टू राइज’ सत्र आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को जोड़ने के लिए ‘माहेश्वरी यूथ क्लब’ के गठन का निर्णय लिया गया।

संस्थापक अध्यक्ष सीए श्रीराम अटल और अध्यक्ष मनोज साबू ने बताया कि क्लब वर्षों से समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *