Listen to this article

बाहरी दिल्ली थाना मंगोलपुरी की पुलिस टीम ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले कुख्यात गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम
जाकिर उर्फ सुल्तान (30 वर्ष) निवासी गली नं. 17, ब्रह्मपुरी, दिल्ली। आसिफ (26 वर्ष) निवासी अजीज मंजिल, गली बडलियां, जामा मस्जिद, दिल्ली। यूसुफ उर्फ भूरे (39 वर्ष) निवासी चौहान बांगर, सीलमपुर, दिल्ली। यह रिसीवर है और आरोपियों का चचेरा भाई है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई और उनका चचेरा भाई शामिल है,
जो चोरी के ई-रिक्शा को खरीदने (रिसीवर) का काम करता था। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कुल 10 ई-रिक्शा बरामद किए हैं, जिनके चोरी के होने का संदेह है।
जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को थाना मंगोलपुरी में सूचना मिली कि बापू पार्क, मंगोलपुरी के पास एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। पुलिस ने उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसकी पहचान आकाश पुत्र अनिल, निवासी पी 1 84, मंगोलपुरी के रूप में हुई। आकाश ई-रिक्शा चालक था और पी ब्लॉक, मंगोलपुरी रेड लाइट से सुल्तानपुरी तक ई-रिक्शा चलाता था।
26 अक्टूबर को वह काम पर निकला था, लेकिन शाम करीब 5 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। LNJP अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद थाना मंगोलपुरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए A C P मंगोलपुरी अमित इस्सर के पर्यवेक्षण में S H O इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में SI राहुल, HC अजय, HC विकास, HC युद्धवीर, HC सुनील राठी और Ct. सुशील शामिल थे।
टीम ने CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से मृतक के आने जाने के रूट को ट्रेस किया और आरोपी जाकिर उर्फ सुल्तान को जाफराबाद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में जाकिर ने बताया कि वह अपने भाई आसिफ के साथ मिलकर ऑटो ई-रिक्शा चालकों को निशाना बनाता था। वे चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ गोलियां मिलाकर पिलाते थे और उसके बाद उसका ई-रिक्शा व मोबाइल चोरी कर लेते थे। इसी तरह उन्होंने आकाश को भी नशीला पदार्थ पिलाकर उसका ई-रिक्शा चुराया था। नशीले पदार्थ की प्रकृति और मौत के कारणों की जांच जारी है। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के बाद ई-रिक्शा की नंबर प्लेट बदल देते थे और फिर उन्हें किराए पर दे देते थे।

पुलिस ने आरोपी के क़ब्ज़े से 10
ई-रिक्शा और 47 औजार पेचकस व एक ग्राइंडर बरामद करे है।
पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में आगे की जांच कर रही है। टोटल खबरे दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *