राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे जब विस्तार से जानेंगे आप भी हैरान रह जाएँगे। यह घटना मध्य जिला के थाना जामा मस्जिद के अंतर्गत हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक माँ और उनकी बेटी थाना जामा मस्जिद में शिकायत लेकर पहुंचीं। उनका कहना था कि उनका बेटा / भाई उन्हें बहुत परेशान करता है। घर में रोज झगड़ा करता है और उन्हें डराकर रखता है।
माँ बेटी की शिकायत पर पुलिस ने युवक की काउंसलिंग करने का फैसला किया। पुलिस ने आरोपी युवक को थाने बुलाया।
आरोपी की पहचान नबील जिसकी उम्र ( लगभग 30 वर्ष) है निवासी काला महल, जामा मस्जिद, दिल्ली के रूप में हुई है।
जैसे ही युवक थाने पहुंचा, पुलिसकर्मी उससे बातचीत कर ही रहे थे कि अचानक उसने अपने पास से चाकू निकाल लिया और ताबड़तोड़ पुलिसकर्मियों पर वार करना शुरू कर दिया।
थाने के अंदर ही अफरा तफरी मच गई। आरोपी ने बिना कुछ सोचे समझे पुलिसकर्मियों के चेहरे और गर्दन पर चाकू से हमले किए।
आरोपी की चाकूबाज़ी से पाँच पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों की पहचान
S I अजय , S I अरविंद , H C हरेंद्र
, ASI कृष्णा , HC बलजीत
सभी घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया। थाने से भागने के बाद उसने भागने के लिए रास्ते में जा रहे एक युवक को रोककर उसकी स्कूटर छीन ली और उसी स्कूटर पर भाग गया।
इसके बाद वह एक अज्ञात जगह पर छिप गया था। पुलिस हमलावर युवक की तलाश कर रही थी।
A A T S और स्पेशल स्टाफ, मध्य जिला की संयुक्त टीम ने तुरंत आरोपी को ट्रैक करना शुरू किया। आरोपी को थाना चांदनी महल क्षेत्र के चितली क़बर में देखा गया।
शाम करीब 4:30 बजे जब पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी ने फिर से चाकू से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
इस दूसरे हमले में स्पेशल स्टाफ के 4 जवान घायल हो गए। जिसमें कांस्टेबल अंकित, कांस्टेबल जयंत, कांस्टेबल लोकेश, कांस्टेबल परमिंदर
सभी को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि आरोपी के लगातार हमले के बावजूद पुलिस ने अत्यंत संयम और पेशेवरता दिखाई। पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें सभी गोलियां कमर से नीचे चलाई गईं। कुल 8 राउंड फायर किए गए, जिनमें से 6 गोलियां आरोपी के पैरों में लगीं।
आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच में पता चला है कि आरोपी का पूर्व में भी एक आपराधिक मामला वर्ष 2022 में थाना दरियागंज में धारा 324 I P C के तहत दर्ज है।
इस पूरी घटना में कुल 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। थाना जामा मस्जिद और थाना चांदनी महल में संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।



