मौनी रॉय ने ब्रह्मास्त्र को बताया खास, कही जिंदगी भर संजोने की बात!

Listen to this article

एस्ट्रावर्स में आपका स्वागत है! प्यार और प्रकाश की शक्ति और अंधेरे के खिलाफ उनकी लड़ाई को देखने का यह दूसरा मौका है। डिज्नी+ हॉटस्टार ने इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर – ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ के डिजिटल प्रीमियर के साथ एक सुपर पावरफुल अस्त्र की ताकत का इस्तेमाल किया है। दर्शक हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में से अपनी पसंदीदा भाषा के चुनाव के साथ बड़े ही आराम से इस ग्रैंड अनुभव को जी सकते हैं और फिर एंजॉय कर सकते हैं। 4 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली इस मैग्नम ओपस का निर्माण स्टार स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, जिसे अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और लिखा गया हैं।

यह साझा करते हुए कि ब्रह्मास्त्र, जिसमें मौनी रॉय ने अपना पहला विलेन किरदार निभाया है, हमेशा खास रहेगी, उन्होंने कहा, “ब्रह्मास्त्र हमेशा बहुत खास रहेगी। इसकी महत्वाकांक्षा के कारण और फिर निश्चित रूप से, क्योंकि इसने मुझे ऐसे एक शानदार कास्ट और लेजेन्ड्स के साथ काम करने का अवसर दिया – जिसने इसे एक ऐसा अनुभव बना दिया है जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगी। उनके साथ उस स्क्रीन टाइम को साझा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी – और अनुशासन और जुनून के अलावा जिसके साथ वे अब भी हर रोज काम करते हैं, मैंने सभी से बहुत सी चीजें सीखी हैं।”

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे कुछ बेहतरीन अभिनेताओं द्वारा इस तरह की विजुअल ट्रीट पहले कभी नहीं देखी गयी है, जिसे इस यूनिवर्स से खूब प्यार और तारीफ मिील है।

अयान मुखर्जी-निर्देशित, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा शिवा एक्सक्लूसिवली डिज्नी + हॉटस्टार पर देखें, 4 नवंबर से स्ट्रीमिंग शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *