भाजपा जिला केशवपुरम ने छठ घाटों पर व्रतियों की सेवार्थ लगाए भंडारे व की छठ पूजा

Listen to this article

आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पूजा आज प्रातः सूर्य को जल तर्पण के साथ सम्पन्न हुआ और सभी व्रतियों ने अपना व्रत भी खोल। भाजपा जिला केशवपुरम के मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि भाजपा जिला टीम के जिला व मण्डल पदाधिकारियों ने छठ पूजा हेतु बने घाटों पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और छठ पूजा की व्यवस्था में योगदान देने के साथ प्रसाद व भंडारे लगाए गए।

भाजपा जिला केशवपुरम के जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ हर्ष वर्धन ने छठ घाटों पर पहुँच व्रतियों के साथ छठ मैया की पूजा की ओर उन्हें इस पावन पर्व की शुभकामनाएँ दी। आदर्श नगर के छठ घाट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन व जिला अध्यक्ष राज कुमार भाटिया की मौजूदगी में छत्रपति शिवाजी महाराज के दिल्ली में होने जा रहे महानाट्य के प्रचार हेतु ” सिंह गर्जना शोभायात्रा ” के 56 कलाकारों द्वारा ढोल , ताशे व नक्कारे पर अद्भुत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिससे छठ पर्व की भव्यता और भी बढ़ गई।

इस अवसर पर जिला मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। जिला अध्यक्ष राज कुमार भाटिया ने कहा कि छठ पर्व अब पूर्वांचल तक सीमित नही है अब देश के अन्य राज्यों में भी बहुत ही हर्षोल्लास के साथ सभी मिलकर इस पर्व को मनाते हैं व छठ मैया की पूजा पूरी आस्था के साथ करते हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *