यमुना ट्रॉफी ऑफिसर कप के लिग मैच में दिल्ली पुलिस ऑफिसर ने हैल्थ वारियर को हराया

Listen to this article

इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे यमुना ऑफिसर कप का लिग मैच पूर्वी दिल्ली के कॉमन वेल्थ गेम विलेज, अक्षरधाम में खेला गया।

इम्वा अध्यक्ष राजीव निशाना ने मुख्य अतिथी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज शर्मा का स्वागत किया ।
दिल्ली पुलिस ऑफिसर एकादश के कप्तान विजय सिंह और हैल्थ वारियर एकादश के कप्तान डॉ योगेश गुप्ता के बीच अतिथि न्यायाधीश पंकज शर्मा ने टॉस कराई। दिल्ली पुलिस एकादश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया । दिल्ली पुलिस एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 174 रनों का स्कोर बनाया।

174 रनों का पीछा करते हुए जब हैल्थ वारियर की टीम 13 ओवर में 3 विकेट खोकर खेल रही थी तो खराब मौसम के कारण बारिश आ गई तब डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से अम्पायर मदन और प्रकाश ने दोनों टीमों के कप्तानों को बुलाकर नियम के अनुसार दिल्ली पुलिस को विजयी घोषित किया ।

मुख्य अतिथि न्यायाधीश पंकज शर्मा ने इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ( इम्वा ) अध्यक्ष राजीव निशाना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यमुना ट्रॉफी के माध्यम से स्वच्छ यमुना, निर्मल यमुना के लिए सभी को जागरूक करना और आपसी सामंजस्य के लिए बहुत ही सराहनीय कदम है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *