दिल्ली के छह विभिन्न स्थानों पर भाजपा कल चलाएगी शराब घोटाले के विरुद्ध जन जागरण अभियान – कुलजीत सिंह चहल

Listen to this article

केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले के विरुद्ध कल प्रदेश भाजपा दिल्ली के विभिन्न छह स्थानों पर जन जागरण अभियान चलाएगी जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की जाएगी। शराब घोटाले के विरुद्ध बनी संघर्ष समिति के सचिव श्री कुलजीत सिंह चहल ने बताया है कि भाजपा लगातार शराब घोटाले को लेकर दिल्ली की जनता के साथ मिलकर आवाज उठाती रही है और आज उसके परिणाम सबके सामने हैं।

श्री कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि कल होने वाले जन जागरण अभियान में प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी और प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह दिल्ली के लक्ष्मी नगर में, प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा सीलमपुर चौक पर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल आर के आश्रम मेट्रो स्टेशन पर, असम के सह-प्रभारी श्री पवन शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर नंगली डेयरी चौक पर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय चिराग दिल्ली में और जमा मस्जिद के पास होने वाले जन जागरण अभियान का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल एवं पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *