एंकर और एंटरटेनमेंट होस्ट, सचिन कुंभार ने रंगों के त्योहार के साथ जुड़ी अपनी कुछ सबसे खास भावनाओं को साझा किया

Listen to this article

होली एक ऐसा त्योहार है जो हम सभी के बचपन का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। यह गर्मियों के आगमन से जुड़ा एक अवकाश है, जिसे वसंत और प्रेम के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है, यह दिन हम सभी में उन दिनों की यादें ताजा करता है जब हम छोटे थे और बिना पीछे देखे होली खेलते थे। एंकर और एंटरटेनमेंट होस्ट, सचिन कुंभार ने रंगों के त्योहार के साथ जुड़ी अपनी कुछ सबसे खास भावनाओं को साझा किया।

वे कहते हैं, “होली की मेरी सबसे अच्छी यादें मेरे बचपन की हैं, जब हम उस दिन का बेसब्री से इंतजार किया करते थे। हमें रंग फेंकना पसंद था, पिचकारी और पानी के गुब्बारों से सभी को भिगोना तो जैसे अनिवार्य था।”

वह कहते हैं, “जब मैं छोटा था, तो में बिना यह जाने कि वे रसायनिक और हानिकारक हैं, में रंगों से होली खेलता था, लेकिन अब मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं अपने दोस्तों और परिवार के साथ रंगों से खेलने के लिए केवल जैविक ‘गुलाल’ का उपयोग करूं, क्योंकि मैं सावधानी के साथ त्योहार मनाने में मानता हूं। मैं सभी को एक खुश और सुरक्षित होली की शुभकामनाएं देता हूं! आपकी इच्छाएं पूरी हों और आपका जीवन रंगों के त्योहार के शानदार रंगों से भर जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *