ई.डी. एवं सी.बी.आई. की जांच साफ दर्शा रही हैं कि मनीष सिसोदिया भी उसी तरह भ्रष्टाचार में डूबे हैं जैसे सतेंद्र जैन काले धन के हेरफेर में फंसे हैं — दिल्ली भाजपा

Listen to this article

दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा एवं प्रवक्ता श्री हरीश खुराना ने एक संयुक्त ब्यान में कहा है कि आम आदमी पार्टी आज अंकठ भ्रष्टाचार में डूब चुकी। ई.डी. एवं सी.बी.आई. की जांच साफ दर्शा रही हैं कि मनीष सिसोदिया भी उसी तरह भ्रष्टाचार में डूबे हैं जैसे सतेंद्र जैन काले धन के हेरफेर में फंसे हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा है कि विजय नैयार की शराब घोटाले में भूमिका से लेकर तेलंगाना के मुख्य मंत्री की बेटी सुश्री के. कविता से आम आदमी पार्टी के रिश्तों पर उठ रहे सवालों से बौखलाऐ आम आदमी पार्टी नेता अब अनर्गल ब्यानबाजी कर शराब घोटाला क्यों किया इस मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने में लगे हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा है 2014 से आज तक आम आदमी पार्टी नेता भारतीय जनता पार्टी पर आक्षेप लगाते रहे हैं पर देश ही नही दिल्ली की जनता ने भी लगातार दो बार 2014 एवं 2019 के संसदीय चुनावों में आम आदमी पार्टी को नकारा है और 2024 में जनता पुनः नकारेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *