दिल्ली नगर निगम के मध्य क्षेत्र ने दिल्ली में स्थित रवांडा के उच्चायोग के साथ मिलकर 13 मार्च को राष्ट्रमंडल दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई

Listen to this article

आयोजन की थीम, हरित विश्व,हरित राष्ट्रमंडल,हरित भारत

दिल्ली नगर निगम के मध्य क्षेत्र ने दिल्ली में स्थित रवांडा के उच्चायोग के साथ मिलकर 13 मार्च को राष्ट्रमंडल दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।

रवांडा गणराज्य के पास वर्तमान में राष्ट्रमंडल संगठन की अध्यक्षता है। 13 मार्च 2023 को राष्ट्रमंडल दिवस के उपलक्ष में दिल्ली स्थित रवांडा उच्चायोग ने दिल्ली नगर निगम के मध्य क्षेत्र एवं ग्रामालय नामक गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम दिल्ली नगर निगम के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित विद्यालय में दिनांक 13 मार्च 2023 को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के मध्य किया जाएगा। इस आयोजन में सभी 50 राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधि सहित विद्यालय के छात्र एवं आरडब्ल्यूए/एमटीए के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम की थीम हरित विश्व, हरित राष्ट्रमंडल, हरित भारत है। इस हरित अभियान के माध्यम से स्वच्छ दिल्ली हरित दिल्ली अभियान को भी बल मिलेगा।

दिल्ली नगर निगम के विद्यालय में आयोजित होने जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से छात्र पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनेंगे एवं उनके अंदर वृक्षों एवं जंगलों को संरक्षित करने के प्रति चेतना का निर्माण होगा तथा वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के प्रति जागरूक होंगे। इस आयोजन के माध्यम से छात्रों में अच्छी हरित आदतों का निर्माण करने में मदद मिलेगी जिससे वो भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने में सक्षम होंगे। इसके साथ ही उनमें प्रकृति के साथ बेहतर तालमेल बना कर रहने संबंधी मूल्यों का विकास होगा।

इस कार्यक्रम के आयोजन से एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन को स्थानीय स्तर पर आयोजित करने की अनूठी पहल है,जिसका उद्देश्य जनहित का भी ध्यान रखना है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *