श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने एनडीएमसी की वार्षिक अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए

Listen to this article

Ø  एनडीएमसी खेलकूद प्रतियोगिताओं के 1500 प्रतिभागी खिलाड़ियों में से विजेताओं को 540 पुरस्कार प्रदान किए गए। 
 
 
श्रीमती मीनाक्षी लेखी- संस्कृति और विदेश राज्यमंत्री, भारत सरकार ने एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के  अधिकारियों/कर्मचारियों की अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता 2022-23 के समापन समारोह के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
 
इस अवसर पर एनडीएमसी के अध्यक्ष – श्री अमित यादव, एनडीएमसी के उपाध्यक्ष – श्री सतीश उपाध्याय, परिषद सदस्य – श्रीमती विशाखा शैलानी, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी और एथलीट भी उपस्थित थे। 
 
खेल गतिविधियों में भाग लेने वाले एनडीएमसी के अधिकारियों और कर्मचारियों का आह्वान करते हुए, श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने महानगरीय जीवन में रोजमर्रा के मानसिक तनाव या थकान को दूर करने के लिए दैनिक दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों की अच्छी आदत बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जब हम वयस्क हो जाते हैं तो परिपक्व जीवन की हमारी हर आदत से बचपन निकल जाता है। श्रीमती लेखी ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के आह्वान के अनुसार भारत को शक्तिशाली बनाने के लिए सभी से आगे आने का आग्रह किया। जैसे सभी कर्मचारियों ने एक लक्ष्य के लिए एक टीम के रूप में खेलों में भाग लिया, उसी प्रकार “श्रेष्ठ भारत” के लक्ष्य को प्राप्त करने तक और राष्ट्र के विकास के लिए एक साथ आगे आए। उन्होंने आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर भी जोर दिया। 
 
एनडीएमसी के अध्यक्ष – श्री अमित यादव ने कहा कि कर्मचारियों के लिए खेलकूद गतिविधियां उनके दैनिक जीवन में स्वास्थ्य और फिटनेस का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 1500 कर्मचारियों में से जिन्होंने इस वर्ष क्रिकेट, रिले रेस, रस्साकशी, डिस्क थ्रो, टेबल टेनिस और बैडमिंटन जैसे विभिन्न खेलों में खेल आयोजन में भाग लिया है, उनमें से आज के समारोह में 540 एथलीटों को उनके पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए पुरस्कार दिए गए है और लगभग 10 ट्राफियां (5 पुरुष और 5 महिलाएं) भी प्रदान की गईं। 
 
इस अवसर पर, एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन – श्री सतीश उपाध्याय ने इस वर्ष खेल प्रतियोगिता के शीर्षक- “अमृत काल खेल महोत्सव” की सराहना की और कहा कि जब हम भारत की आजादी के 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया है, तब यह शीर्षक बहुत ही उपयुक्त है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी संगठन का कार्यबल कोई मायने नहीं रखता बल्कि स्वस्थ और कुशल कार्यबल किसी भी कार्य को करने के लिए अधिक महत्वपूर्ण और सक्षम होते हैं और किसी भी चुनौती और बाधाओं का सामना करने में सक्षम होते हैं। इस उद्देश्य के लिए खेल और खेल खिलाड़ियों/कर्मचारियों के बीच जिम्मेदारी, अनुशासन और आशावाद की भावना पैदा करने और विकसित करने में मदद करते हैं और टीम भावना के पर्याय होते है, जो किसी भी चुनौती के लिए हमेशा मनोबल बढ़ाते हैं। 
 
परिषद के सदस्य, श्रीमती विशाखा शैलानी ने कहा कि इस प्रकार के खेल टूर्नामेंट एक ऐसा मंच है, जहां से कोई भी संगठन कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच खेल प्रतिभा को तलाश सकता है। इस वर्ष यह भी महत्वपूर्ण है कि बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने एनडीएमसी की वार्षिक खेल बैठक में भाग लिया है, जो हमारे गतिशील विकास के लिए संगठन का एक प्लस पॉइंट है। उन्होंने पालिका परिषद को और अधिक सबल एवं विकसित करने के लिए खेल और खेलों की तरह पेशेवर क्षेत्र में टीम भावना पर जोर दिया। 

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने एक महीने के लिए जी20 शिखर सम्मेलन और अमृत काल महोत्सव पर केंद्रित “अपनी आंतरिक शक्ति को मजबूत करें” विषय पर संस्थागत वार्षिक अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया था , जिसमें विभिन्न विभागों से 1500 कर्मचारियों/अधिकारियों ने विभिन्न खेलों जैसे रिले रेस, डिस्क थ्रो, शॉट पुट, टैग ऑफ वार, जेवलिन थ्रो, म्यूजिकल चेयर, शतरंज और कैरम भाग लिया। इनके विजेताओं के लिए ही आज का यह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था । 

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *