Listen to this article

देश में एक तरफ़ यहाँ जाति आधारित जनगणना को लेकर राजनैतिक पार्टियां माँग कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ़ एक ऐसे पार्टी है, जो कि जाति उन्मूलन क़ानून की माँग कर रही है। इसे लेकर पार्टी का कई तरह से अभियान जारी है। जी हाँ! , हम बात कर रहे हैं- आपकी अपनी पार्टी पीपल्स की, इन दिनों पार्टी की छात्र विंग, आपका अपना छात्र संघ का दिल्ली के कॉलेजों के बाहर छात्र संवाद कार्यक्रम जारी है। गुरुवार को मैदान गढ़ी में स्थित, इग्नू यूनिवर्सिटी के बाहर आपका अपना छात्र संघ द्वारा, छात्रों से संवाद कर जाति व्यवस्था को लेकर रायशुमारी की गई, कि छात्र जातीय व्यवस्था को लेकर क्या सोचते हैं? , क्या जातिय व्यवस्था समाप्त हो जानी चाहिए या जाति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए? टोटल ख़बरें द्वारा लगातार आपका अपना छात्र संघ का अभियान कवर किया जा रहा है, और हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना मौक़े पर जाकर छात्रों से बात कर उनसे छात्र संघ की माँग को लेकर छात्रों से उनके विचार जानने का प्रयास कर रहे हैं। आइए देखते हैं, हमारे संवाददाता की इस रिपोर्ट में छात्रों ने अपने विचारों में क्या कहा। देखिए इस ख़ास रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *