दिल्लीवासियों केजरीवाल के भ्रष्ट शासन को उखाड़ने ने लियें आगे आए और भाजपा के जन आंदोलन से जुड़ें – वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*शराब ने अरविंद केजरीवाल का चारित्रिक नाश किया है पूरी आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार में डुबाया ।है — वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की महात्मा गांधी कहते थे शराब इंसान का शारिरिक एवं आत्मीय पतन करती है पर यहाँ दिल्ली ने देखा है शराब ने अरविंद केजरीवाल का चारित्रिक पतन किया है और आज पूरी आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूब गई है।

सचदेवा ने कहा है की दिनेश अरोड़ा के केजरीवाल सरकार के विरूद्ध गवाह बनने के बाद अब यह स्पष्ट है की यह शराब घोटाले की जांच अब तेज़ी से आगे बढ़ेगी और इसकी अंतिम कड़ी के रूप में अरविंद केजरीवाल का नाम सामने आयेगा।

सचदेवा ने दिल्ली वालों से आवहण किया है की अब उन्हे दिल्ली को भ्रष्ट सरकार से मुक्त कराने के लिये जन आंदोलन प्रारम्भ करना होगा, साथ ही भाजपा के आंदोलन से भी जुड़ना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *