दो आरोपी गिरफ्तार
01 चोरी की मोटर-साइकिल व 06 छीने/लूटे गए मोबाइल फोन बरामद
पूर्व में 05 आपराधिक मामलों में संलिप्त
परिचय:
उत्तरी रेंज-I/अपराध शाखा की टीम ने छीने/लूटे गए मोबाइल फोन खरीदने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम दानिश, उम्र 23 और सादिल, उम्र 22, दोनों निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली हैं | उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल व 06 छीने/लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी सादिल पूर्व में भी 05 आपराधिक मामलों में संलिप्त है।
सूचना, टीम और संचालन:
प्रधान सिपाही अमित और प्रधान सिपाही नरेंद्र को गुप्त सूचना मिली थी कि छीने/लूटे गए मोबाइल फोन खरीददार, चोरी की मोटरसाइकिल पर वाई-ब्लॉक रोड, मंगोलपुरी, दिल्ली के पास आएंगे। अगर समय पर कार्यवाही की जाए तो उन्हें चोरी की मोटरसाइकिल के साथ उन्हें वहाँ से पकड़ा जा सकता है |
तदानुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए उपायुक्त संजय भाटिया द्वारा सहायक आयुक्त विवेक त्यागी की देखरेख में व निरीक्षक पंकज ठाकरान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया | जिसमे प्रधान सिपाही अमित, प्रधान सिपाही नरेंद्र, प्रधान सिपाही राजेश और सिपाही सुरेंद्र शामिल थे |
मिली सूचना के अनुसार टीम द्वारा वाई-ब्लॉक रोड, मंगोलपुरी, दिल्ली में जाल बिछाया गया और संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की परन्तु उनकी भागने की कोशिश को टीम द्वारा नाकाम कर दिया गया व आरोपीयों को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया |
पूछताछ करने पर आरोपियों की पहचान दानिश, उम्र 23, निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली व सादिल, उम्र 22 वर्ष, निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली के रूप में हुई। जांच करने पर बरामद मोटरसाइकिल, ई-प्राथमिकी संख्या 019135, धारा 379 भारतीय दण्ड संहिता, थाना आदर्श नगर, दिल्ली के तहत चोरी पायी गयी |
तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 06 छीने/चोरी किये गए मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए गए।
पूछताछ:
पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने खुलासा किया कि स्नैचिंग व लूटी जैसे कई वारदातों को अंजाम देने के लिए उन्होंने थाना आदर्श नगर, दिल्ली के इलाके से एक मोटरसाइकिल चुराई थी। बाद में आरोपी सादिल को गिरफ्तार कर लिया गया था | जेल की अवधि के दौरान, वह कई झपटमारों और छीने व लूटे गए मोबाइल फोन के प्राप्तकर्ताओ के संपर्क में आया। जमानत पर रिहा होने के बाद, उसने अपने सहयोगी दानिश के साथ कम कीमत पर छीने/लूटे गए मोबाइल फोन का सौदा करना शुरू कर दिया और उन मोबाइल फ़ोन को अधिक कीमत पर बेचने लगा | उनके कब्जे से लूटे गए छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
आरोपी सादिल की पिछली आपराधिक संलिप्तता:
- ई-प्राथमिकी संख्या 003281/2020, धारा 379/411/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना विजय विहार, दिल्ली।
- प्राथमिकी संख्या 562/2021, धारा 393/397/34 भारतीय दण्ड संहिता, थाना राज पार्क, दिल्ली।
- प्राथमिकी संख्या 437/2022, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना राज पार्क, दिल्ली।
- ई-प्राथमिकी संख्या 5371/2023, धारा 379 भारतीय दण्ड संहिता, थाना अपराध शाखा, दिल्ली।
- ई-प्राथमिकी संख्या 006824/2023, धारा 379/411 भारतीय दण्ड संहिता, थाना छावला, दिल्ली।
बरामदगी:
- होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर DL-1SU-6184।
- चोरी के 06 मोबाइल फोन।
आरोपी का प्रोफाइल:
- आरोपी सादिल, उम्र 22 वर्ष, मंगोल पुरी, दिल्ली का रहने वाला है व अनपढ़ है। आसानी से पैसा कमाने के लिए वह अपराध की दुनिया में शामिल हो गया व स्नैचिंग/लूट जैसी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए उसने एक मोटरसाइकिल चुराई। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था | जेल में रहने के दौरान वह कई अपराधियों के संपर्क में आया व जेल से बाहर आने के बाद उसने छीने/लूटे गए मोबाइल फोन को कम कीमत पर खरीद कर अधिक कीमत पर बेचना शुरू कर दिया।
- आरोपी दानिश, उम्र 23 साल, मंगोलपुरी, दिल्ली का रहने वाला है व नाई का काम करता है। वह इलाके के आपराधिक तत्वों के संपर्क में था व छीने/लूटे गए मोबाइल फोन खरीदता व बेचता था |