उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता, कांग्रेस में शामिल हुए इमरान मसूद 

Listen to this article

*कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद हुए कांग्रेस में शामिल 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद इमरान मसूद कांग्रेस में शामिल हुए।      

इसके उपरांत कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला, कांग्रेस संचार विभाग में मीडिया और पब्लिसिटी के चैयरमेन पवन खेड़ा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कांग्रेस का पटका पहनाकर इमरान मसूद का स्वागत किया। 

पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस का कारवां बढ़ता चला जा रहा है। कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान, मिजोरम में भी जीत दर्ज करने जा रही है। पूरे देश में माहौल बदल रहा है। उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है। उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसी दिशा में आज इमरान मसूद कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। आने वाले समय में कई लोग कांग्रेस के साथ जुड़ेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार अपने ओजस्वी भाषणों और ओजस्‍वी सोच से पार्टी को आगे लेकर चल रही हैं। पार्टी की मजबूती के लिए सभी नेता और कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इमरान मसूद लगातार आम जनता की आवाज उठाते रहे हैं। वह उनका कांग्रेस में आने पर स्वागत करते हैं।

वहीं प्रदीप नरवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर कोई पार्टी विपक्ष का रूप निभा रही है तो वो कांग्रेस पार्टी है। उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रही है। कई बड़े नेता आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। 

वहीं कांग्रेस में शामिल होने पर इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना है। उन्होंने दूसरी पार्टी में रहते हुए भी इस बात को कहा था कि राहुल गांधी जी परिवर्तन के वाहक हैं और देश की राजनीति के अंदर परिवर्तन लाने का काम करेंगे। इसका असर हिमाचल और कर्नाटक के चुनाव में दिखाई दिया। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा और प्रियंका गांधी जी के प्रचार से प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल और कर्नाटक में सरकार बनाई।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *