*नमो कबड्डी भारतीय जनता किसान मोर्चा का अभिनव प्रयास – अनुराग ठाकुर
*खेलों के क्षेत्र में भारत नित नये कीर्तिमान बना रहा है और इसका पूरा श्रेय हमारे खिलाड़ियों की मेहनत और खेलों के विकास को लेकर मोदी सरकार की नीतियाँ को है – अनुराग ठाकुर
*दिल्ली देहात के खिलाड़ियों के लिए इस तरह का आयोजन जरुरी है – राजकुमार चाहर
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर आज दिल्ली स्थित नजफ़गढ़ में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शामिल हुए व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री राज कुमार चाहर, राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा डॉक्टर शुभू, दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों से सार्थक परिचर्चा करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज भारत में चारों ओर खेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और पूरे विश्व में भारत की जय-जयकार हो रही है।
ठाकुर ने आगे कहा कि खेलों के क्षेत्र में भारत नीत नये कीर्तिमान बना रहा है और इसका पूरा श्रेय हमारे खिलाड़ियों की मेहनत और खेलों के विकास को लेकर मोदी सरकार की नीतियाँ हैं। आज पूरे भारत में विभिन्न खेल आयोजनों-प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को खेलने-निखरने का मंच मिल रहा है।
दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा की इस पहल की सराहना करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता किसान मोर्चा देश भर में “नमो कबड्डी प्रतियोगिता” का आयोजन करवा के स्थानीय स्तर पर खेल रहे खिलाड़ियों का राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों के साथ अनुभव व तकनीकी साझा करने का अभिनव प्रयास कर रहा है।
राजकुमार चाहर ने कहा कि कबड्डी और कुश्ती दिल्ली देहात का हरियाणा और पंजाब का प्रमुख खेल है। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व देश के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि देश के खेल मंत्री माननीय अनुराग ठाकुर जी के प्रयासों से समय-समय पर दिल्ली के अंदर इस तरह का आयोजन कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन और सहयोग किया जा रहा है जिसके लिए हम सभी माननीय खेल मंत्री जी के आभारी हैं।
विनोद सहरावत ने कहा कि टूर्नामेंट में कुल 30 टीमों ने भाग लिया और सभी खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया। इस मौके पर राजपाल राणा, राजेश गहल योगेश आत्रे, रमेश गहलोत, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र डबास उर्फ बाके पहलवान, अशोक अमित और संजय मान इत्यादी उपस्थित थे।









