दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा ने राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं द्वारा देश की संसद की गरिमा खंडित करने के खिलाफ जंतर-मंतर पर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

Listen to this article

*विरोध प्रदर्शन को वीरेन्द्र सचदेवा, दुष्यंत गौतम, रामवीर सिंह बिधूड़ी, मनोज तिवारी, प्रवेश साहिब सिंह और भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने किया संबोधित

*कांग्रेस की सामंतवादी सोच देश से उसका सूपड़ा साफ कर देगी – वीरेन्द्र सचदेवा

*संवैधानिक मूल्यों का अपमान करना कांग्रेस और विपक्ष को भारी पड़ने वाला है और दिल्ली में आगामी लोकसभा में उन्हें एक भी सीट नहीं मिलने वाली है – वीरेन्द्र सचदेवा

*तीन राज्यों में मिली हार ने विपक्ष की बौखलाहट को बढ़ा दिया है- दुष्यंत गौतम

*जब तक राहुल गांधी माफी नहीं मांगते तब तक उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगी – रामवीर सिंह बिधूड़ी

*संसद एवं संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का अपमान कर विपक्ष ने अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है – मनोज तिवारी

*मंदबुद्धि बालक जितना दिमाग रखने वाले राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं जिन्होंने सिखों पर अत्याचार किया – प्रवेश साहिब सिंह

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं द्वारा देश की संसद की गरिमा खंडित करने के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्तर-मन्तर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया और राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग की।

विरोध प्रदर्शन को वीरेन्द्र सचदेवा के साथ राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद मनोज तिवारी एवं प्रवेश साहिब सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चंदोलिया के संचालन में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता हर्ष मल्होत्रा, कमलजीत सहरावत, पवन शर्मा, आशीष सूद, पूर्व अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं आदेश गुप्ता के आलावा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा एवं जिलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सम्मलित हुऐ।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज का यह विरोध प्रदर्शन पार्टी की विचारधारा के लियें बल्कि देश की एकता, अखंडता संवैधानिक पदों के सम्मान के लिए किया जा रहा है। यह प्रदर्शन कांग्रेस और विपक्ष की उस मानसिकता के खिलाफ है जो देश की अखंडता को तोड़ने का प्रयास करने की कोशिश कर रही है। यह धरना प्रदर्शन कांग्रेस और विपक्ष की अलोकतांत्रिक विचारधारा के खिलाफ है।

सचदेवा ने कहा कि एक गरीब किसान का बेटा अगर जमिनी स्तर से इतने बड़े पद पर बैठता है तो वह कांग्रेस को बर्दास्त नहीं इसलिए वह उनके खिलाफ अभद्र टिपण्णी करते हैं क्योंकि उनकी सोच सामंतवादी सोच है और उनकी यही सामंतवादी सोच देश से कांग्रेस का सूपाड़ा साफ करेगी।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष यह सिर्फ एक पद नहीं बल्कि यह संस्थाएं हैं लेकिन कांग्रेस और विपक्ष उन संस्थाओं पर आघात कर रहे हैं। यह सब संसद की गरिमा को खंडित कर गया है।

कांग्रेस के यह व्यवहार दिल्ली और देश कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि संसद के सामने जिस प्रकार से एक संवैधानिक पद पर बैठे उपराष्ट्रपति की मिमिक्री सांसद कल्याण बनर्जी ने की है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उसका वीडियो बनाया यह बहुत अमर्यादित कार्य है। संसद परिसर के अंदर इस तरह का व्यवहार अक्षम्य है।

सचदेवा ने कहा कि क्या जब देश के जवान जो शून्य डिग्री पर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, राज्य की पुलिस रात भर गश्त करती है, उस वक्त कल्याण बनर्जी जाकर मिमिक्री कर सकते हैं? बार-बार संवैधानिक मर्यादाओं का अपमान कर रहे हैं उससे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष की बात ना सुनना, संवैधानिक मूल्यों का अपमान करना यह कांग्रेस और विपक्ष को भारी पड़ने वाला है और दिल्ली में आगामी लोकसभा में उन्हें एक भी सीट नहीं मिलने वाली है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने सभी को आवाहन किया कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर कांग्रेस एवं आदमी पार्टी के नेताओं के व्यवहारों का उजागर कीजिए।

दुष्यंत गौतम ने कहा कि आज विपक्ष के मन में ना ही लोकतंत्र का और ना ही संवैधानिक पदों का सम्मान है। विपक्ष की इस तरह की हरकत सिर्फ तीनों राज्यों में मिली हार का परिणाम है जिसने इनकी बौखलाहट को बढ़ा दिया है। देश को जातीय जनगणना के आधार पर विपक्ष ने बांटने का प्रयास किया लेकिन उसमें वह फेल हो गए और तीन राज्यों में उन्हें ओबीसी और किसानों ने वोट नहीं दिया इसलिए यह बौखला गए हैं।

दुष्यंत गौतम ने कहा कि आज विपक्ष सड़कों पर भटक रहा है और इन्हें अब संसद का मार्ग नहीं मिलने वाला है। यह हमारे संस्कृति को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन इनका षड्यंत्र नहीं चलने वाला है।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने देश के सेना का अपमान किया था और उसका परिणाम उन्हें चुनाव में अमेठी से जमानत जब्त करके चुकानी पड़ी। लेकिन इस बार के चुनाव में राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनो की जमानत जब्त होगी। उन्होंने मांग की कि ममता बनर्जी अपने सांसद कल्याण बनर्जी को पार्टी से निकाले। ममता बनर्जी ने इस पूरी घटना के पीछे राहुल गांधी की साजिश बता दी है। आज देश भर में राहुल गांधी के खिलाफ आंदोलन जारी है उनके पुतले जलाए जा रहे हैं और जब तक राहुल गांधी संसद के अपमान के लियें माफी नहीं मांग लेते तब तक यह देश उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करता रहेगा।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि एक तरफ विपक्ष द्वारा उपराष्ट्रपति का अपमान किया गया और दूसरी तरफ संसद पर अटैक करने वालों का कांग्रेस साथ दे रही है। जब संसद पर अटैक हुए उस वक्त भाजपा एवं अन्य सांसद उस लड़के पकड़ने में लगे हुए थे लेकिन राहुल गांधी हाथ पर हाथ रखे सिर्फ तमाशा देख रहे हैं। यह स्पष्ट करता है कि इन सब के पीछे कांग्रेस का ही हाथ है। उन्होंने कहा कि देश के उपराष्ट्रपति महोदय एक गरिमामयी पद पर बैठे हैं और किसान के बेटे हैं, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का अपमान कर विपक्ष ने अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है। हमें घर घर जाकर लोगों को बताना है कि कैसे इन्होंने देश के किसानों का अपमान किया है और भारतीय संसद एवं एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का अपमान किया है।

सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में राहुल गांधी कह रहे हैं कि मैं तो सिर्फ वीडियो बना रहा था उसमें क्या गलती है राहुल गांधी को इस बात का अंदाजा नहीं है कि देश के उपराष्ट्रपति का अपमान एक अपराध है। उन्होंने राहुल गांधी पर मानसिक वृद्धि ना होने का आरोप लगाया और कहा कि एक मंदबुद्धि बालक जितना दिमाग रखने वाले राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं जिन्होंने सिखों पर अत्याचार किया। आज कांग्रेस कह रही है कि यह कोई मुद्दा नहीं है लेकिन राहुल गांधी को 2024 चुनाव में पता चलेगा जब उन्हें देश की जनता नाकार देगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *