इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवॉर्ड्स (आईटीए) कलाकारों की अलग अलग कलाकारी और मनोरंजन उपलब्धियों को सम्मान देते हैं। इन दौरान टेलीविज़न और फ़िल्मों से आने वाले टैलेंट्स को उनके बेस्ट काम के लिए सराहा जाता है। ऐसे में इस बार 10 दिसंबर, 2023 को इस अवॉर्ड नाइट के लिए रेड कार्पेट होस्ट किया गया, जहां मनोरंजन जगत के सितारों की महफिल सजी। इस इवेंट में रूपाली गांगुली, हर्षद चोपडा, प्रणाली राठौड़, सायली सालुंखे, विशाल आदित्य सिंह, शालीन भनोट, भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा, विजयेंद्र कुमेरिया, हिमांशी पाराशर, सायली सालुंखे, नवनीत मलिक, खुशी दुबे जैसी टेलीविजन हस्तियां के साथ बॉलीवुड स्टार्स ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी, भूमि पेडनेकर, विजय वर्मा, शोभिता धूलिपाला संग मनोरंजन जगत के कई और सेलिब्रिटीज शामिल हुए।
इस अवॉर्ड फंक्शन में टेलीविजन हस्तियों द्वारा कई धमाकेदार परफॉर्मेंस पेश की जाएंगी। ऐसे में स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सावी का किरदार निभाने वाली भाविका शर्मा भी इसके मंच पर झूमती नजर आएंगी। वह अपने को-स्टार शक्ति अरोड़ा के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने व्हाट झुमका पर परफॉर्म करेंगी। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले आईटीए अवॉर्ड्स के मंच पर अपनी पसंदीदा जोड़ी को परफॉर्म करते देखना दर्शकों के लिए एक शानदार नजारा होगा।
इस पर बात करते हुए स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में की भाविका शर्मा उर्फ सावी ने कहा, “मैं 23वें आईटीए अवॉर्ड्स के लिए बेहद उत्साहित हूं, यह आईटीए के साथ मेरा पहला जुड़ाव है और मैं इसके लिए पहली बार परफॉर्म कर रही हूं। वैसे पहला हमेशा ही खास होता है, और यह भी खास है। मैं अपने को-स्टार शक्ति अरोड़ा के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने व्हाट झुमका पर परफॉर्म कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को हमारा प्रदर्शन पसंद आएगा, और मैं इसके लिए एक्साइटेड हूं।
ये अवॉर्ड्स 31 दिसंबर को शाम 7.30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होंगे।










