दिल्ली नगर निगम शहर में आवारा पशुओं और अवैध डेयरियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। ऐसे ही एक प्रयास में, आज निगम के नजफगढ़ जोन ने एक अभियान के तहत निगम के क्षेत्राधिकार से पांच आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला पहुंचाया।
पशु चिकित्सा सेवा विभाग ने पुलिस की मदद से इन पांच आवारा पशुओं को साध नगर वार्ड के कैलाश पुरी चौक से पकड़ा । इन सभी आवारा पशुओं को पुनर्वास के लिए निर्दिष्ट गौशाला में भेज दिया गया है।
दिल्ली नगर निगम ने सार्वजनिक सूचना के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में अनाधिकृत डेयरी संचालित करने वाले सभी डेयरी मालिकों से अपने परिसरों से डेयरी हटाने की अपील की थी। निगम का पशु चिकित्सा विभाग आवारा पशुओं एवं शहरी क्षेत्रों मे चल रही अनाधिकृत डेयरियों की समस्या का समाधान करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
2023-12-27








