दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया

Listen to this article

*कांग्रेस सरकार ने देश के साधारण नागरिक तक को बोलने का अधिकार दिया था, परंतु भाजपा सरकार ने लोकतंत्र के मंदिर संसद तक में सांसदों को बोलने नही दे रही है :- अरविन्दर सिंह लवली

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर झंडा फहराया और कहा कि आज हम कांग्रेस स्थापना के 138 वर्ष पूरे कर चुके है। उन्होंने कहा कि आज सभी ज़िला कार्यालयों के साथ साथ सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों के बाहर कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के इतिहास में एक परम्परा के साथ-साथ विचारधारा भी है जिसने आजादी के बाद देश को एक नई दिशा देकर प्रत्येक नागरिक को बराबर का अधिकार देकर स्वतंत्र भारत में लोकतंत्र का गठन किया। इससे पहले श्री अरविन्दर सिंह लवली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय गए जहां कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर झंडा फहराया, वहां मौजूद थे।

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, नीरज बसौया, कुंवर करण सिंह, विजय लोचव, शीश पाल, वीर सिंह धींगान, अमरीश गौतम, निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री अमित मलिक, ब्रहम यादव, सेवादल में मुख्य संगठन सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष जावेद मिर्जा, सतबीर शर्मा, राजेश चौहान, हरी किशन जिंदल, मौहम्मद उस्मान, जय करण चौधरी, जगजीवन शर्मा, अनुज आत्रेय, सतपाल पहलवान, पूर्व निगम पार्षद ईश्वर सिंह बागड़ी, सुखबीर शर्मा, हिदायतुल्लाह, हरनाम सिंह और डा0 नरेश कुमार मुख्य रुप से मौजूद थे।

लवली ने कहा कि कांग्रेस ने देश में  गुलामी की जड़ों को उखाड़ने के बाद प्रत्येक देशवासी को स्वतंत्र भारत में सांस लेने की आजादी दिलाई और गणतंत्र स्थापित करके कांग्रेस शासन में जो अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार दिया था और संविधान में देश के साधारण नागरिक तक को बोलने का अधिकार दिया था, परंतु मौजूद भाजपा की तानाशाह सरकार ने लोकतंत्र के मंदिर संसद तक में  सांसदों को बोलने नही दे रही है, जनता के हित और अधिकार की बात रखने वाले जनप्रतिनिधियों को बोलने पर संसद से सस्पेंड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि भाजपा की केन्द्र सरकार एक बार फिर देशवासियों को गुलामी का अहसास करा रही है।

लवली ने कहा कि नफरती ताकतें समाज में बटवारे का जहर घोल रही है, वहीं हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी जी ने सत्य, अंहिसा, एकता, सामाजिक समानता, भाईचारे की कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और परम्परा के चलते लगभग 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर देश वासीओ में एकता लाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और जनता के मौलिक अधिकारों को लेकर राहुल गांधी जी 14 जनवरी से भारता जोड़ो यात्रा की तर्ज पर भारत न्याय यात्रा निकालेंगे।  उन्होंने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि यह राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा और समपर्ण का प्रतीक दिवस है। उन्होंने कहा कि देश में बिगड़ते माहौल को उजागर करने और देशवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी नागपुर में रैली ‘‘हम तैयार है’’ करके आगामी लोकसभा चुनावों के लिए विगुल बजाऐगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *