Listen to this article

ये बहता गंदा नाली का पानी, और ये गंदगी की तस्वीरें देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि यहाँ रह रहे लोग किस तरह नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। जी हाँ! ये तस्वीरें शालीमार बाग़ विधानसभा क्षेत्र के हैदरपुर एकता कैंप झुग्गी बस्ती कॉलोनी की हैं। यहाँ पर साफ़ सफ़ाई एक या दो दिनों से नहीं, बल्कि कहा जा रहा है कि कई महीनों से यहाँ के ना तो नालें साफ़ किये गये हैं और न ही यहाँ के झुग्गी बस्ती कॉलोनी की नालियां साफ़ करी गई। स्थानीय निवासियों का कहना था कि यहाँ सफ़ाई कर्मचारी आते नहीं हैं और अगर आते भी हैं तो इधर उधर घूमकर टाइम पास कर चले जाते हैं और पिछले कई महीनों से यहाँ पर ना तो नाले साफ़ किए जाते ना ही झुग्गियों के अंदर की नालियों की सफ़ाई की जा रही है। नाले और नालियां जाम पड़ी हैं, जिससे उनके घरों में गंदा पानी घुस जाता है। स्थानीय लोग इतना परेशान हैं कि यहाँ से उन्हें निकलने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब किसी क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि ने इनकी समस्या को नहीं सुना, तो शुक्रवार को सुबह शालीमार बाग़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी जे एस नेयोल एकता कैंप की झुग्गी बस्ती के लोगों से मिलने पहुँचे। स्थानीय लोगों ने उन्हें यहाँ की साफ़ सफ़ाई व्यवस्था को लेकर परेशानिया बताई। लोगों की समस्याओं को देखकर श्री नेयोल भी हैरान रह गए। महीनों से यहाँ पर नाले और नालियां साफ़ नहीं करी जा रही। यहाँ लोग किस हालत में रह रहे है ये तो तस्वीरों से देखकर पता लग रहा है। दूसरी तरफ़ टोटल ख़बरें की टीम जब मौक़े पर पहुँची तो सफ़ाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, महीनों से जाम पड़े नालों को कर्मचारी तुरंत साफ़ करने में जुट गए। कांग्रेस के नेता जे एस नेयोल ने जब हैदरपुर के एकता कैंप की झुग्गी बस्तियों के अंदर का दौरा किया तो वे भी गंदगी को देखकर हैरान रह गए। यहाँ हर जगह ही गंदा पानी भरा पड़ा था, नालियां ओवरफ्लो हो रही थी। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब कांग्रेस के नेता जे एस नेयोल और यहाँ के स्थानीय लोगों से बात की, तो आइए देखते हैं उन्होंने क्या कहा।

आपको बता दें कि जिस तरह यहाँ पर महीनों से नाले जाम पड़े थे, नालियां ओवरफ्लो हो रही थी- उससे हैदरपुर के एकता कैंप की झुग्गी बस्ती के लोग परेशान थे। टोटल ख़बरें की टीम ने मौक़े पर पहुंच जब लोगों की समस्या को कवर करने पहुँचे तो सफ़ाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वे तुरंत यहाँ के नाले को साफ़ करने लग गए। महीनों से बनी हुई समस्या का हल होता देख, स्थानीय लोगों ने काफ़ी राहत महसूस करी। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *