दिल्ली भाजपा नेताओं ने रेलवे-स्टेशन जा कर तीन धार्मिक स्थलों से पहली वंदे भारत रेल से आये यात्रियों का स्वागत किया

Listen to this article

दिल्ली भाजपा अध्यक्षवीरेन्द्र सचदेवा, केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और सांसद डा. हर्षवर्धन ने आज तीन धार्मिक स्थलों अयोध्या, माता वैष्णों देवी कटरा और अमृतसर से आज से चली पहली वंदे भारत रेलों से विभिन्न रेलवे-स्टेशनों पर पधारे यात्रियों का स्वागत किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आनंद विहार रेलवे-स्टेशन पर शाहदरा जिलाध्यक्ष संजय गोयल एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ राम नगरी अयोध्या से वंदे भारत रेल में आये यात्रियों का स्वागत किया।

इस अवसर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय रेलवे ने तीन धर्म नगरियों अयोध्या, कटरा एवं अमृतसर के लियें नई वंदे भारत रेल चला कर धार्मिक यात्राओं को और सुलभ बना दिया है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने करोल बाग जिलाध्यक्ष सुनील कक्कड़ एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ नई दिल्ली रेलवे-स्टेशन जा कर माता वैष्णों देवी की नगरी कटरा से आये यात्रियों का अभिनंदन किया और कहा की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार तीर्थ यात्रा एवं पर्यटन को आम आदमी के लियें सुविधाजनक बनाने को अग्रसर है।

सांसद डा. हर्षवर्धन ने चांदनी चौक जिलाध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुरानी दिल्ली रेल्वे स्टेशन पर अमृतसर से पधारे यात्रियों का स्वागत किया और कहा की इस नई वंदे भारत ने सिखों के दो तीर्थों स्वर्ण मंदिर साहब गुरुद्वारा को गुरुद्वारा शीश गंज साहब से सीधा जोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *