Listen to this article

दो दोस्त रात में एक रैनबसेरा में इकट्ठे सोते थे। एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त से उसके साथ अन-नैचुरल सेक्स करने के लिए मजबूर किया, लेकिन दोस्त ने जब यह सब करने से मना कर दिया तब दूसरे दोस्त ने उसके साथ अन-नैचुरल सेक्स करने के दबाव बनाने लगा। जब वह नहीं माना तो वे उसे अन-नैचुरल सेक्स के लिए मजबूर करने लगा। उसने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया और मौक़े से फ़रार हो गया। पुलिस के अनुसार 19 जनवरी को उन्हें सूचना मिली कि मोरी गेट के डीडीए पार्क- खोया मंडी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव काफ़ी क्षतिग्रस्त था। शव की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू की। किसी तरह से पुलिस ने अपने सूत्रों के द्वारा शव की शिनाख्त करी, मृतक का नाम प्रमोद कुमार शुक्ला पता चला। मृतक खोया मंडी में एक पहलवान के पास नौकरी करता था। 17 जनवरी को उसे, उसके दोस्त राजेश के साथ देखा गया था। राजेश भी इलाक़े से ग़ायब था। पुलिस ने जाँच आगे बढ़ाते हुए पता लगाया कि राजेश बिहार का रहने वाला है। पुलिस टीम ने राजेश को बिहार के एक रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। पूछताछ में राजेश ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त प्रमोद कुमार शुक्ला उस पर अन-नैचुरल सेक्स का दबाव बनाता था। इसलिए उसने पीछा छुड़ाने के लिए मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की उम्र 20 साल बतायी गई है। डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने कहा मामला काफ़ी ब्लाइंड था और उन्होंने थाना कश्मीरी गेट पुलिस टीम की सराहना की।

बहरहाल पुलिस ने आरोपी राजेश के क़ब्ज़े से एक मोबाइल फ़ोन, एक जोड़ी जूता, 12,500 नगद और मोबाइल की कैश मेमो बरामद की है। आरोपी राजेश, प्रमोद कुमार शुक्ला उर्फ़ गुड्डू की जेब से हत्या के बाद 18,500 रुपया और एक कीपैड मोबाईल फ़ोन जेब से निकाल मौक़े से फ़रार हो गया था। कीपैड फ़ोन रेलवे स्टेशन पर 4 सौ रुपये में बेच दिया था। आरोपी ने अमृतसर से 10,000 रुपये का नया मोबाइल ख़रीदा था। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *