देश में लोक सभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियां में सक्रिय होती दिख रही है। इसकी वजह ये है कि जैसे जैसे मतदान की फ़ेज़ वाइज़ तारीख़ नज़दीक आ रही है। राजनैतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आपकी अपनी पार्टी पीपल्स महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष योगानंद नडार और महाराष्ट्र प्रदेश युवा अध्यक्ष बाला नडार मंगलवार को पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली में पहुँचे। आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने योगानंद नडार और बाला नडार का ज़ोरदार स्वागत किया। पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने प्रैस वार्ता कर महाराष्ट्र मुंबई के लिए दो संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करी। उत्तरी पश्चिमी मुंबई लोक सभा क्षेत्र से आप पीपल्स पार्टी के बाला नडार और साउथ सेंट्रल मुंबई संसदीय क्षेत्र से योगानंद नडार को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। आप पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष रामवीर चौहान ने प्रैस वार्ता कर क्या कहा। आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में।
वहीं जब आप पीपल्स पार्टी के उत्तरी पश्चिमी मुंबई लोक सभा क्षेत्र से बाला नडार और साउथ सेंट्रल मुंबई संसदीय क्षेत्र से योगानंद नडार से जब यह जानने का प्रयास किया आख़िर मुंबई की क्या समस्या है और वे किन मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में जा रहे हैं। आइए सुनते हैं उन्होंने क्या कहा।
प्रेस वार्ता में मौजूद उत्तरी पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के प्रत्याशी सुशील चौधरी से टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने यह जानने का प्रयास किया है। उनके सामने दो दिग्गज उम्मीदवार हैं। उनका मुक़ाबला वह कैसे करेंगे सुनिए इस पर उन्होंने क्या कहा।
आपको बता दें कि आप पीपल्स पार्टी ने दिल्ली से तीन प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। पश्चिमी दिल्ली , पूर्वी दिल्ली और उत्तरी पूर्वी दिल्ली टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।



