दिल्ली में 25 मई को 7 लोक सभा संसदीय क्षेत्र के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। उत्तरी पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के प्रत्याशी सुशील चौधरी ने शुक्रवार को अपना नामांकन भरा । नामांकन भरने से पहले सुशील चौधरी ने बुराड़ी के जगतपुर गाँव में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करी और मंदिर में माथा टेका, मंदिर के गुरु जी ने सुशील चौधरी को विजयश्री का आशीर्वाद दिया। इस दौरान सुशील चौधरी के समर्थकों की भारी भीड़ थी और समर्थकों ने श्री चौधरी को फूल माला पहनाकर उनका समर्थन का ऐलान किया। इस दौरान सुशील चौधरी के समर्थकों में ख़ासा जोश और उत्साह था। सुशील चौधरी ने मंदिर में पूजा अर्चना करने और माथा टेकने के बाद नामांकन भरने के लिए नंद नगरी में स्थित उत्तरी पूर्वी संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफ़िसर DM दफ़्तर में जाकर अपना नामांकन दाख़िल किया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सुशील चौधरी DM को अपना नामांकन पत्र सौंपते हुए DM के सामने शपथ लेते हुए। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के प्रत्याशी से बात करी तो सुनिए उन्होंने इस पर मीडिया से बात करते हुए क्या कहा।
आपको बता दें कि दिल्ली में नामांकन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से जारी है। 6 मई तक को नामांकन की प्रक्रिया दिल्ली में जारी रहेगी और छठे फ़ेस में चुनाव होना है ।बहरहाल उत्तरी पूर्वी दिल्ली से शुक्रवार को कुल चार नामांकन भरे गए। अभी तक कूल 17 नामांकन भरे जा चुके हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।



