Listen to this article

युवा वर्ग के लोगों में, टैलेंट की कोई कमी नहीं होती। लेकिन आज के सोशल मीडिया के युग में अगर उस टैलेंट को दिखाने में कहीं युवा पिछड़ जाए, और इसके लिए अगर युवाओं को थोड़ा मार्ग दर्शन मिल जाए, तो निश्चित ही युवा वर्ग के लोग बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। शनिवार को गुड़गाँव के सेक्टर 47 में स्थित रामकृष्ण मिशन के विवेकानंद इंस्टीट्यूट of values के बैनर तले, मिशन द्वारा यूथ कन्वेंशन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्यातिथि, न्यूयॉर्क के वेदांत सोसाइटी के प्रभारी मंत्री स्वामी सर्वप्रियानंद जी थे। रामकृष्ण मिशन, गुरुग्राम के सचिव स्वामी शांतात्मानंद जी की देख रेख में यह आयोजन किया गया। यूथ कन्वेंशन का उद्देश्य युवा वर्ग के लोगों में चेतना पैदा करना, उन्हें जागरूक करना और उनके साथ संवाद करना था। समारोह की शुरूआत से पहले यहाँ आए युवाओं के मन में कुछ सवाल थे । जो कि उन्होंने स्वामी सर्वप्रियानंद जी से पूछे । जिसका स्वामी जी ने सभी युवाओं को उत्तर दिए । टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने रामकृष्ण मिशन, गुरुग्राम के सचिव स्वामी शांतात्मानंद और रामकृष्ण मिशन के अन्य पदाधिकारियों से जब यूथ कन्वेंशन को लेकर जानने का प्रयास किया । इस कन्वेंशन को लेकर क्या उद्देश्य है और रामकृष्ण मिशन द्वारा किस तरह के सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं । सुनिए उन्होंने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा । देखिए हमारे संवाददाता की इस विशेष रिपोर्ट में।

इस युथ कन्वेंशन समारोह में आए युवक और युवतियों ने स्वामी सर्वप्रियानंद जी से सवाल पूछे स्वामी जी ने उनके सवालों का जवाब दिया देखिए कुछ इस तरह से थे युवाओं के सवाल

आपको बता दें कि रामकृष्ण मिशन विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ़ वैल्यू द्वारा अभी हाल ही में प्रधानाचार्यों के साथ संवाद किया था और अब युवाओं के साथ संवाद किया मिशन का उद्देश्य है कि समाज में जागरूकता बढ़ें और लोग सकारात्मक की ओर बढ़ें। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट ।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *