Listen to this article

*

बाहरी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ़ की टीम ने विकास लगर पुरिया और धीर पाल गैंग के एक सदस्य को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम जयवीर सिंह बताया गया। आरोपी हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार 13 मई को उन्हें सूचना मिली एक ख़तरनाक बदमाश जो मुंडका इलाक़े के एक व्यापारी रंगदारी मामले में वांटेड था । आरोपी मंगोलपुरी इलाक़े के वेस्ट एन्क्लेव झुग्गियों में किसी से मिलने आने वाला था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी बदमाश को धर दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी का नाम जयवीर सिंह बताया गया। आरोपी पर पहले से ही हत्या, हत्या की कोशिश और रंगदारी के क़रीब सात मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि आरोपी पीरा गड्ढी की तरफ़ से वेस्ट निकले वेस्ट एन्क्लेव झुग्गियां की तरफ़ आ रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौक़े पर ही धर दबोच लिया गया।

आपको बता दें कि आरोपी जयवीर की विकास लगरपुरिया और धीर पाल गैंग के सदस्य हैं। पुलिस ने आरोपी के क़ब्ज़े से एक पिस्टल और दो ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं। दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट द्वारा आरोपी के ख़िलाफ़ नॉन बेलेबल वारंट भी जारी हुआ था। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *