केजरीवाल सरकार को केंद्र सरकार से एम.सी.डी. के लिए विशेष निधि की मांग करते हुए देखना शर्मनाक है, जबकि वह खुद एम.सी.डी. को उचित निधि देने से इंकार कर रही है – दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष

Listen to this article

*यह समझ में नहीं आता कि अब भी आप सरकार एम.सी.डी. को उचित निधि क्यों नहीं दे रही है, जिसके परिणामस्वरूप एमसीडी की प्राथमिक स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं लगभग ध्वस्त हो गई हैं — राजा इकबाल सिंह

*दिल्ली सरकार को तुरंत छठा दिल्ली वित्त आयोग गठित करना चाहिए और एम.सी.डी. को बकाया सभी राशि जो 20000 करोड़ रुपये से अधिक है, तुरंत जारी करनी चाहिए — राजा इकबाल सिंह

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा है कि दिल्ली की वित्त मंत्री श्रीमती आतिशी और महापौर डॉ. शेली ओबेरॉय को केंद्र सरकार से दिल्ली के कुल प्रत्यक्ष करों के 5% – 5% के बराबर विशेष निधि की मांग करते देखना चौंकाने वाला है, जबकि दिल्ली सरकार अपने देय संवैधानिक निधि से नागरिक निकाय को वंचित कर रही है।

आज 2024 में एम.सी.डी. को आदर्श रूप से 7वें दिल्ली वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार निधि मिलनी चाहिए थी, लेकिन यहां दिल्ली सरकार एम.सी.डी. को 5वें डीएफसी की सिफारिशों के अनुसार निधि दे रही है जो 2016-17 में तय की गई थी।

अनिवार्य 6वें डी.एफ.सी. का गठन 2016-17 में नहीं किया गया था वर्ना 7वें डी.एफ.सी. का गठन 2021-22 में देय हो जाता।

इसके अलावा, दिल्ली सरकार 2015-16 से एम.सी.डी. का 20000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया रोके है, 4वें डीएफसी की सिफारिशों के अनुसार जिन्हें केजरीवाल सरकार ने एम.सी.डी. को नकार दिया क्योंकि उस समय भाजपा नागरिक निकाय में सेवा में थी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि आज आम आदमी पार्टी एम.सी.डी. में सत्ता में है और यह शर्मनाक है कि केजरीवाल सरकार एम.सी.डी. के लिए केंद्र सरकार से विशेष निधियों की मांग कर रही है जबकि वह खुद एम.सी.डी. को उचित निधि देने से इंकार कर रही है।

मार्च 2022 तक “आप” ने राजनीतिक पक्षपात के साथ एम.सी.डी. को उचित निधि देने से इंकार कर दिया, लेकिन यह समझ में नहीं आता कि अब भी “आप” सरकार एम.सी.डी. को उचित निधि क्यों नहीं दे रही है, जिसके परिणामस्वरूप एम.सी.डी. की प्राथमिक स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं लगभग ध्वस्त हो गई हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने मांग की है कि दिल्ली सरकार को तुरंत छठा दिल्ली वित्त आयोग गठित करना चाहिए और एम.सी.डी. को बकाया सभी राशि जो मार्च 2022 में 20000 करोड़ रुपये से अधिक थी, तुरंत जारी करनी चाहिए। हमने पिछले 2 वर्षों में भी दिल्ली सरकार द्वारा एम.सी.डी. की बकाया राशि जारी करने के बारे में नहीं सुना है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *