राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए तथा दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए राजभाषा अनुभाग द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर स्थित सभा भवन में आज हिंदी भाषा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत हिंदी निबंध, टिप्पण एवं आलेखन तथा सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों ने काफी संख्या में भाग लिया। इस प्रतियोगिता का परिणाम सितंबर माह के पहले सप्ताह में किया जायेगा जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 4000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 3000 तथा तृतीय पुरस्कार के लिए 2000 रुपये के पुरस्कार दिये जायेंगे। इसके अलावा 5 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को 800-800 रूपए का भी सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा।
इस मौके पर उपायुक्त, राजभाषा, श्री बी पी भारद्वाज ने बताया कि हिंदी प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रत्येक प्रतिभागी जिसने न्यूनतम 40 अंक प्राप्त किये हैं, उसे प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हिदी हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति, सभ्यताएं और संस्कार की संवांहिका है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की वैचारिक एवं सामाजिक एकता का आधार ही भाषा होती है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।



