ये लोगों की भारी भीड़ , यह लोगों का भारी आक्रोश , लोगों के हाथों में विरोध की तख्तियां। लोगों का ग़ुस्सा आख़िर क्यों फूटा और क्यों ये लोग सड़कों पर उतरने पर मजबूर हुए। दरअसल यह लोग बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोग हैं। क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। रविवार को इन लोगों का ग़ुस्सा क्षेत्रीय विधायक के ख़िलाफ़ फूट पड़ा। बुराड़ी की RWA फेडरेशन के चेयरमैन मंगेश त्यागी के नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक संजीव झा के ख़िलाफ़ विशाल प्रदर्शन किया गया। विधायक पर आरोप है कि वह क्षेत्र की सूध नहीं लेते हैं। चुनाव से कुछ समय पहले क्षेत्र में सक्रिय होते दिख रहे हैं। वर्षों से क्षेत्र में बदहाली की हालत हुई पड़ी है। इसलिए विधायक के ख़िलाफ़ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बुराड़ी के दरोग़ा मार्किट से लेकर विधायक के दफ़्तर तक विरोध प्रदर्शन कर क्षेत्र की समस्या को लेकर विधायक कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया। बताया जाता है बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों बदहाल हालत दूषित पीने का पानी, मेन रोड पर जाम की समस्या व क्षेत्र की कई कॉलोनियों में बिजली के मीटर ना लगने को लेकर फेडरेशन ऑफ RWA के चेयरमैन मंगेश त्यागी के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन किया गया। इस मौक़े पर क्षेत्र की कई RWA के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी के इलावा क्षेत्रीय समाजसेवी एवं नेता इस प्रदर्शन में मौजूद थे। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब फेडरेशन ऑफ़ RWA के चेयरमैन मंगेश त्यागी के इलावा क्षेत्र के कई गण्यमान्य और आम लोगों से बात करी तो इस पर उन्होंने क्या कहा देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता की इस रिपोर्ट में।
आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव फ़रवरी माह में होने है और क्षेत्रीय विधायक भी लोगों से मिलने लगे हैं क्षेत्र के लोगों की समस्याएं जानने लगे हैं लेकिन वर्षों से क्षेत्र बदहाली की हालत को लेकर लोग परेशान हैं। जिस तरह फेडरेशन ऑफ़ RWA बुराड़ी के द्वारा विधायक के ख़िलाफ़ प्रदर्शन एक बड़ा संदेश देने का काम किया है। जिसका नतीजा ये है कि बुराड़ी सौ फुटा रोड के निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही जा रही है। बाक़ी समस्याओं के लिए ज्ञापन देकर कुछ दिन में समस्या निपटारे की माँग क़री है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।







