Listen to this article

दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा को लेकर भले ही अब तो कुछ दिन ही बचे हैं। परंतु राजनीतिक पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा करने का सिलसिला लगातार जारी है। आम आदमी पार्टी 70 के 70 उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। कांग्रेस भी पहली सूची जारी कर 21 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। भाजपा का उम्मीदवारों को लेकर अभी मंथन जारी है। रविवार को आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर पाँच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई। यह पाँच उम्मीदवार बुराड़ी विधानसभा से सोनू कौशिक, तिमारपुर से लव कुमार, वजीरपुर से सुरिंदर , रजौरी गार्डन से राम भरोसे गौतम और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से नरेश कुमार इन पाँच उम्मीदवारों पर भरोसा जताते हुए आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप राजबर और प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान द्वारा इन नामों की घोषणा करी गई और सभी उम्मीदवारों को पार्टी का पटका पहनाकर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करी गई है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने आप पीपल्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , प्रदेश अध्यक्ष और उम्मीदवारों से जब बात करी तो इस पर क्या कहा गया। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता की इस रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *