Listen to this article

दिल्ली में चुनाव की तारीख़ों का ऐलान होने में भले ही अब चंद दिन ही बचे हों लेकिन कांग्रेस ने इस बार 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जल्दी जारी कर एक मास्टर कार्ड खेलने का प्रयास किया है। यही वजह है कि कांग्रेस के उम्मीदवार क्षेत्रीय लोगों के साथ जन संपर्क करने में लगातार जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी मंगेश त्यागी के द्वारा लगातार क्षेत्र में लोगों के साथ बैठकों का दौर जारी है। रविवार को भी ये सिलसिला जारी रहा। मंगेश त्यागी के द्वारा एक के बाद एक क्षेत्रीय लोगों के साथ ताबड़ तोड़ बैठक कर लोगों से अपने लिए समर्थन की अपील करी। तस्वीरों में आपको देख सकते हैं ये है बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के हरित बिहार की ही एक बैठक की की तस्वीरें हैं। क्षेत्रीय RWA के प्रधान के द्वारा इस बैठक का आयोजन किया गया यहाँ मौजूद भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी दिखी और लोगों ने भी मंगेश त्यागी को जिताने के लिए दम भरा। बैठक में चर्चा के दौरान वह क्षेत्रीय विधायक के ख़िलाफ़ आक्रोश प्रकट किया गया। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में कांग्रेस उम्मीदवार मंगेश त्यागी और करावल नगर जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज एवं क्षेत्रीय लोगों ने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा। आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।

आपको बता दें कि बुराड़ी में इस बार कांग्रेस के मज़बूत उम्मीदवार मंगेश त्यागी साबित होने जा रहे हैं। क्योंकि वह लगातार क्षेत्र में मज़बूती के साथ लोगों से मिलकर अपने लिए समर्थन की अपील कर रहे हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *