Listen to this article

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर भले ही पंजीकृत राजनीतिक पार्टियां और आज़ाद उम्मीदवारों को चुनाव आयोग द्वारा भले ही चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया हो लेकिन चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाया। दरअसल बुराड़ी विधानसभा से 1 पंजीकृत पार्टी के द्वारा चुनावी मैदान मे उतरे उम्मीदवार की दुर्भाग्य से आकस्मिक मौत दिल का दौरा पढ़ने से मौत हो गई थी। आप पीपल्स के अध्यक्ष रामबीर चौहान ने प्रैस वार्ता में संबोधन के दौरान कहा कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनावों का अलग नियम है और ग़ैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियों के लिए अलग नियम है। लेकिन अगर पंजीकृत पार्टी का उम्मीदवार की अचानक मौत हो जाती है तो चुनाव में कोई फ़र्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि ये लेवल प्लेइंग वाला चुनाव नहीं कहा जा सकता। एक तरफ़ मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियां और दूसरी तरफ़ पंजीकृत पार्टियां जिससे चुनाव आयोग को कोई फ़र्क नहीं पड़ता है। उन्होंने माँग करते हुए कहा कि इस नियम में बदलाव होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा और आप पर निशाना साधते आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आप पीपल्स लगातार लोगों की समस्याओं को उठाते रहे है। इसके साथ ही उन्होंने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को एक बार फिर से बैटरी टॉर्च चुनाव चिन्ह का आवंटन हुआ है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के अध्यक्ष रामवीर चौहान के साथ विशेष बातचीत करी। उन्होंने क्या कहा देखिए हमारे संवाददाता के इस रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *