दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में DTU, NIT, अदिति महाविद्यालय, सिरि फोर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और दिल्ली कॉलेज फॉर एडवांस्ड स्टडीज के लगभग 600 छात्र-छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से विजय सिंह,, संयुक्त पुलिस आयुक्त, नॉर्दर्न रेंज ने संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। DTU के कुलपति प्रतीक शर्मा ने दिल्ली पुलिस की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में नशे की लत से उबर चुके सफल उद्यमी नील डी’सिल्वा ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा कर छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं साइबर विशेषज्ञ गोविंद राय ने ऑनलाइन फ्रॉड, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस दौरान ACP बादली फिरोज आलम ने छात्रों को 1930 साइबर हेल्पलाइन, मोबाइल रिकवरी मैकेनिज्म और ग्रीवांस रिड्रेसल मैकेनिज्म जैसी पहलों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम को पूरी तरह संवादात्मक रखा गया, जहां छात्रों ने खुलकर अपने सवाल पूछे। यहाँ तक एक छात्र ने फ़िल्मी दुनिया के एक बड़े एक्टर को लेकर भी सवाल पोछा की क्या साइबर फ्रॉड की कॉल उनको भी करते है। आइए देखते हैं टोटल खबरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में।








