स्टार प्लस अपने दर्शकों को बेहद दिलचस्प और शानदार कंटेंट देने के लिए जाना जाता है और अपने आकर्षक शोज के जरिए दर्शकों को ढेर सारी भावनाओं से रूबरू कराता है। इस चैनल के पास शोज का एक कमाल का लाइनअप है जिसका मकसद न केवल एंटरटेन करना है, बल्कि एम्पावर करना भी है। इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये है चाहतें, बातें कुछ अनकही सी और आंख मिचोली शामिल हैं, जो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर केंद्रित हैं और दर्शकों द्वारा अच्छी तरह से स्वीकार किए गए हैं।
स्टार प्लस अब अपने दर्शकों के लिए कुछ दिलचस्प और एक्साइटिंग लेकर आया है। सीरियल साथ निभाना साथिया से दर्शकों की पसंदीदा रूपल पटेल उर्फ कोकिला बेन स्टार प्लस पर कुछ खास के साथ वापसी करेंगी। जी हां, रूपल पटेल 1 फरवरी को शाम 4.30 बजे स्टार परिवार: छोटे सदस्यों के बड़े अवॉर्ड्स नाम के एक स्पेशल एपिसोड में दिखाई देंगी। शो के स्पेशल एपिसोड में रूपल पटेल के साथ स्टार प्लस किड्स होस्ट के रूप में होंगे। दर्शक रूपल पटेल का एक अलग रूप देखेंगे और यकीनन उनके प्यार में पड़ जायेंगे। यह स्पेशल एपिसोड स्टार प्लस के कलाकारों और शो का जश्न मनाता है। खैर, हमारी पसंदीदा कोकिलाबेन को टेलीविजन पर वापस देखना एक कमाल का अनुभव होगा।
साथ निभाना साथिया एक आइकोनिक शो था और इसके किरदार भी लोगों के दिलों में अब तक जिंदा है। दर्शकों ने कोकिला बेन के किरदार की भव्यता देखी, और रूपल पटेल की वापसी के बाद उनका नया प्रयास निस्संदेह दर्शकों को उनकी टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखेगा।
स्टार परिवार: छोटे सदस्यों के बड़े अवॉर्ड्स 1 फरवरी को शाम 4.30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होंगे।




