महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के कारण भाजपा का चुनावी नारा बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार भाजपा सरकार निरर्थक साबित हुआ है:अरविन्दर सिंह लवली

Listen to this article

*भाजपा की तानाशाही सरकार के जनविरोधी निर्णयों के कारण आज छोटा-बड़ा काम धंधा करने वाले सभी लोग परेशान है।  अरविंदर सिंह लवली

*3 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गीता कालोनी के रामलीला मैदान की रैली का नारे न्याय संकल्प के साथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे – अरविंदर सिंह लवली

3 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के गांधी नगर, रामलीला में आयोजित होने वाले न्याय संकल्प सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कृष्णा नगर विधानसभा की बैठक आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविंदर सिंह लवली ली। बैठक में श्री अरविन्दर सिंह लवली के अलावा जय करण चौधरी, पूर्व निगम पार्षद चौ0 प्रेम कुमार, श्री बंसी लाल,  श्री अनुज आत्रेय, श्री नीरज खुल्लर, श्री अशोक सेठ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, क्षेत्रीय लोग और सभी ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि 3 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी न्याय संकल्प सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह पहला मौका है कि खड़गे जी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली में किसी सभा को संबोधित करेंगे, इसके लिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभाओं के प्रत्येक घर से लोगों को सम्मेलन में आने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस के साथ मजबूती से जोड़ने का काम करना है। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा के भ्रामक प्रचार से कमजोर नहीं पड़ना है बल्कि मजबूती के साथ खड़ा रहना है और पिछले 10 साल की भाजपा की विफलताओं को उजागर करके दिल्ली के हर घर तक पहुंचाना है।

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा तो देती है, लेकिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। राजधानी में प्रतिदिन औसतन 5 बलात्कार की घटनाएं होना केंद्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था और दिल्ली की कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर करती हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा का नारा बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार बीजेपी सरकार चुनाव जीतने के बाद पूरी तरह गलत साबित हो गया है क्योंकि भाजपा के 10 वर्षों के शासन में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के पिछले वर्ष हुए सर्वे अनुसार महिलाओं के प्रति अपराधों में 72.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं का सम्मान किया है। राजीव गांधी जी की दूरर्शिता का परिणाम है कि भारत में 14 लाख से ज्यादा पंचायती राज और नगर निगम निकायों में चुनी हुई महिलाऐं है।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि भाजपा की तानाशाह सरकार के जनविरोधी निर्णयों के कारण आज छोटा बड़ा काम धंधा करने वाले सभी लोग परेशान है। व्यापार करने वाले, उघोग धंधा करने वाले, बेरोजगारी से युवा और लोग महंगाई से जूझ रहे है। हमें मजबूती से खड़े होकर भाजपा के चेहरे को बेनकाब करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र और दिल्ली में राज्य सरकार ने पिछले 10 वर्षों में लोगों के हितों और विकास के लिए कोई काम नही किया है, केवल जातिगत राजनीति, साम्प्रदायिकता और लुभावने वायदों के नाम पर जनता को भ्रमित किया है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *