10 दवा कम्पनियों का ब्लैक लिस्ट होना, उनका पेमेंट रूकना दिल्ली भाजपा के पोल खोलने का परिणाम — वीरेन्द्र सचदेवा

Listen to this article

*दिल्ली भाजपा मांग करती है की मुख्य मंत्री केजरीवाल दिल्ली की जनता को घटिया नकली दवाएं बांटने की नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दें -वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की गत दिसम्बर 2023 अरविंद केजरीवाल सरकार के शासन में दिल्ली में नकली एवं घटिया दवाओं एवं मेडिकल उपकरण घोटालों की जानकारी मिलते ही दिल्ली भाजपा ने पत्रकार वार्ताओं एवं प्रदर्शनों के माध्यम से इन्हे जनता के बीच उजागर किया था और पार्टी के संघर्ष के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना ने सी.बी.आई. जांच के आदेश दिये थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की 10 दवा कम्पनियों का ब्लैक लिस्ट होना, उनका पेमेंट रूकना दिल्ली भाजपा के पोल खोलने का परिणाम है।

सचदेवा ने कहा है की दवा कम्पनियों पर प्रतिबंध साफ दर्शाता है की दिल्ली सरकार ने स्वीकार किया है की दिल्ली के सरकारी अस्पतालों से नकली घटिया दवाएं बांटी गई और दिल्ली भाजपा मांग करती है की मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को घटिया नकली दवाएं बांटने की नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दें।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *