एक क्षेत्र की जनता अपना जन प्रतिनिधि इसलिए चुनती है ताकि क्षेत्र की अगर कोई समस्या हो तो वह अपने जनप्रतिनिधि के द्वारा सुलझा सकें परंतु जब अधिकारी क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसी परिस्थिति में जन प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के अधिकारियों और जनता को इकट्ठे बिठाकर समस्या सुलझाने का प्रयास किया जाता है। कुछ इसी तरह बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मुकंदपुर वार्ड से पार्षद गुलाब सिंह राठौर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर अधिकारियों और क्षेत्रीय जनता को बिठाकर समस्या सुलझाने का प्रयास किया। जनता दरबार में क्षेत्रीय जनता ने अपने कई समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें मुख्य तौर पर साफ़ सफ़ाई , मालवे ढेर, टूटी हुई पुलिया खस्ताहाल सड़कें इत्यादी समस्या थी। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब निगम पार्षद गुलाब सिंह राठौर से इस जनता दरबार को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानी। इस पर उनका कहना था कि पार्षद वैसे तो लोगों की समस्या निगम की वॉर्ड कमेटियां में उठाते थे। लेकिन वॉर्ड कमेटियों का गठन न होने से अब वह हर महीने जनता दरबार अपने कार्यालय में लगाएंगे और जनता की समस्याओं का निदान करने का प्रयास करेंगे। आइए सुनते हैं श्री राठौर ने क्या कहा।
आपको बता दे हैं कि गुलाब सिंह राठौर इस बार तीसरी बार के पार्षद चुने गए थे क्षेत्रीय जनता के साथ जुड़ाव रखते हैं इसीलिए जब भी क्षेत्रीय लोगों को समस्या होती है तो वह इन समस्याओं को निदान करने का प्रयास कर कर्मचारियों और अधिकारियों को आदेश दिया जाता है ताकि समस्या दोबारा लोग जनता दरबार में ना लेकर आए। इसलिए समस्याओं को तुरंत सुलझाया जाना चाहिए। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट ।

