प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और एनसीपी के सैकड़ों वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए

Listen to this article

*विपक्षी पार्टियों में स्वस्थ गठबंधन नहीं है बल्कि घोटालों की सज़ा के डर से बना बंधन है — वीरेन्द्र सचदेवा

*लोकसभा चुनाव हम अपने कार्यकर्ताओं के सहारे और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के बल पर एक बार फिर से जीतेंगे – रामवीर सिंह बिधूड़ी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिति में आज एक पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और एनसीपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा संचालित पत्रकार वार्ता में पूर्व मेयर आरती मेहरा, विधायक अभय वर्मा, प्रदेश मंत्री हरीश खुराना एवं श्रीमति सारिका जैन, कार्यालय मंत्री बृजेश राय एवं अमित गुप्ता, शाहदरा, करोल बाग एवं महरौली जिलाध्यक्षों के आलावा पूर्व विधायक कमांडो सुरेन्द्र सहित आदि मंच पर उपस्थित थे।

पश्चिम दिल्ली मटियाला विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रतिनिधि कृष्णा सहरावत, 2020 विधानसभा चुनाव में छतरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सतीश लोहिया, पूर्वी दिल्ली के सिख समाज सेवी सरदार जी.बी.एस. सिंह और एन.सी.पी. नेता राजेन्द्र सिंह सहित प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी का भाजपा में पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसके प्रधान सेवक दिन रात देश की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं और हम सभी उन्हीं के नेतृत्व में भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प ले कर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों में स्वस्थ गठबंधन नहीं बल्कि घोटालों की सज़ा के डर से बना बंधन है जिसमें सभी अपने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए एक दूसरे का सहारा ले रहे हैं।

आज आम आदमी पार्टी छोड़कर कई सिख भाईयों ने भाजपा की सदस्या ली है इसलिए आज केजरीवाल से एक सवाल है कि क्या आप सिख दंगे के प्रमुख दोषी जगदीश टाइटलर के साथ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचारों का हिसाब लेगी।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और भाजपा में हर एक कार्यकर्ता बराबर है। आने वाला लोकसभा चुनाव हम अपने कार्यकर्ताओं के सहारे और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के बल पर एक बार फिर से जीतेंगे और साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी दो तिहाई बहुमत जीत कर भाजपा की सरकार बनाएंगे।

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा की आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस दोनों के कार्यकर्ता नेताओं के किये गठबंधन से खुश नही हैं और उसी का परिणाम है आज दोनों दलों के लगभग एक हजार कार्यकर्ताओं का भाजपा में जुड़ना।

आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में 2017 में आम आदमी पार्टी की रमेश नगर से निगम चुनाव प्रत्याशी रही श्रीमती बिंदिया मल्होत्रा, “आप” के मॉडल टाउन वार्ड अध्यक्ष मोहन कुमार शर्मा और राजेन्द्र नगर से विधानसभा मंत्रीअभिषेक सेठी के साथ अलका मकोल, संजय तंवर, सुरेन्द्र दहिया, हरीश केन, दारा सिंह, रीता वशिष्ठ, नीरज निखाल, सुरेन्द्र सुहाग, मोनिका, स्वाति धानी, दीपिका तलवार, अनिता दराल, इंस्पेक्टर राम कुमार, डॉ चन्द्र शेखर, डॉ राजीव शर्मा, पंडित ओम प्रकाश, पंडित पंकज मिश्रा, कांग्रेस नेता एवं गीता कॉलोनी मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष विजय गिल्होत्रा, कांग्रेस नेता राजीव गंभीर, और एनसीपी से के पी सिंह, शैलेन्द्र. संजय सिंह, लेह राज, सुशीला देवा, इकरार अहमद सहित लगभग 1000 कार्यकर्ताओं का नाम शामिल है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *