डेब्यूटेंट युवा राजकुमार स्टारर युवा ने की शानदार ओपनिंग, पहले दिन की 4.5 करोड़ की कमाई

Listen to this article

*होम्बले फिल्म्स की युवा को मिल रहा है दर्शकों का प्यार, बॉक्स ऑफिस पर पहली दिन किया 4.5 करोड़ का कलेक्शन

*होम्बले फिल्म्स की युवा राजकुमार स्टारर युवा ने ओपनिंग डे पर की अच्छी शुरुआत, 4.5 करोड़ की कमाई की अपने नाम

भारतीय सिनेमा की दुनिया एक बड़े मैदान की तरह है, जहां बहुत सारे नए युवा आते हैं ताकि वह दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ सकें। हालांकि कुछ ही लोग हैं जो अपनी पहली ही रिलीज से सफलता का स्वाद चक पाते हैं। ऐसे में राजकुमार परिवार की तीसरी पीढ़ी से आने वाले युवा राजकुमार एक चमकते हुए सितारें हैं। बता दें कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में डेब्यू करने वाले युवा अपनी पहली फिल्म के साथ ही अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं।

होम्बले फिल्म्स के द्वारा प्रोड्यूस, यह फिल्म इतनी शानदार है कि जब बात कमर्शियल वाइबल सिनेमा को प्रस्तुत करने की होती है, तब यह बिना किसी शक आगे बने हुए हैं। KGF सीरीज से लेकर कांतारा फ्रैंचाइजी तक, सलार और अब युवा, हर फिल्म जिस से वह जुड़ रहे हैं, वह टिकट खिड़की पर धमाकेदार सफलता अपने नाम कर रही है।

संतोष आनंदराम द्वारा डायरेक्टेड एक्शन पैक्ड ड्रामा आज रिलीज़ हो चुकी है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कहने की ज़रूरत नहीं कि युवा राजकुमार ने इस फिल्म के साथ एक कॉन्फिडेंट डेब्यू किया है, और दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। हालांकि, फिल्म ने पहले दिन बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाबी हासिल की है। ऐसे में फिल्म को लेकर आ रही शुरुआती रुझान से पता चलता है कि फिल्म पहले दिन 4.5-5 करोड़ की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपने नाम करेगी। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म में डेब्यूटेंट एक्टर होने के बावजूद यह एक अच्छी शुरुआत है। ओपनिंग बेशक सरप्राइजिंग है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस नंबर कई जाने माने नामों द्वारा की गई कलेक्शन के समान है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *