‘फुर्तीले’ की स्टार कास्ट ने दिल्ली में मचाया धमाल

Listen to this article

*जस्सी गिल व अमायरा दस्तूर ने युवाओं को किया अट्रेक्ट

बॉलीवुड एक्टर्स अमायरा दस्तूर और पंजाबी सिंगर व एक्टर जस्सी गिल की पंजाबी फिल्म ‘फुर्तीला ‘ 26 अप्रेल को रिलीज हो रही है। फिल्म को अमर हुंडल ने प्रोड्यूस किया है। फुर्तीला के प्रमोशन के लिए फिल्म की स्टारकास्ट शुक्रवार को दिल्ली पहुंची। अभिनेता जस्सी गिल व अभिनेत्री अमायरा दस्तूर टैक्निया कॉलेज पहुंची जहां स्टूडेंट्स ने फिल्म का पोस्टर हाथों में लेकर व फुर्तीला की टी-शर्ट पहनकर उनका वेलकम किया।
फुर्तीला की स्टार कास्ट शुक्रवार को दिल्लीराइट्स से रूबरू होने के लिए शहर के अलग अलग स्थानों पर फिल्म का प्रमोशन करती दिखाई दी। जहां इस फिल्म के लीड कलाकार जस्सी गिल और अमायरा दस्तूर मौजूद रहे।
स्टार कास्ट ने यहां टैक्निया कॉलेज के ऑडिटोरियम में लाइव परफॉर्मेंस दी। जस्सी गिल ने अपनी अपकमिंग मूवी के गाने ‘ सूरज’, मैं कंवळा, ओ स्याणी है तां की होया…., प्यार चे हां…., हाल पुच्छी दा… और रब्बा…. पर प्रस्तुति देकर माहौल में खासा गर्मी पैदा कर दी। जस्सी गिल के डांस मूव्स पर युवा जमकर थिरके।
देर शाम को केशव महाविद्यालय में स्टार कास्ट फिल्म प्रमोशन के साथ साथ लोगों से इंटरेक्शन करती भी नजर आई। इस दौरान जस्सी गिल ने मीडिया से फिल्म के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा पंजाब से जुड़ी अनूठी कहानियों को करने के लिए तैयार रहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं कॉमेडी फिल्म करना चाहता था, जिसमें रोमांटिक एंगल भी हो और अच्छी तरह से उकेरे गए किरदार पेश किए हों, इस फिल्म में यह सब कुछ है।
जहां तक अमायरा की बात है, उन्होंने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए खास है। हालांकि इससे पहले पंजाबी फिल्मों ‘एनी हाउ मिट्टी पाओ’ और ‘चिड़ियां दा चंबा’ में काम किया है। अमायरा ने फिल्म निर्माता अमर हुंदल और सह-अभिनेता जस्सी गिल के साथ शूटिंग के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि अन्य दो फिल्में बाद में शुरू हुईं, लेकिन फुर्तीला से पहले रिलीज़ हुईं। अमर हुंदल फिल्मस और ओट प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का टीजर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
‘फुर्तीला’ की कहानी
मजेदार कॉमेडी से भरपूर अमर हुंदल द्धारा निर्देशित व लिखित फिल्म ‘फुर्तीला’ एक कॉलेज प्रेम कहानी है और कास्टिंग एकदम सही है। फिल्म में फुर्तीला यानी जस्सी गिल की हरकतों की वजह से जाना जाता है। ‘फुर्तीला’ भावनाओं के रोलरकोस्टर का अनुभव कराती एक नाटकीय कॉलेज प्रेम कहानी है जो प्यार, दिल टूटने और आत्म-खोज की यात्रा की पड़ताल करती है। फिल्म देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट होंगे। फिल्म के डायलॉग गुरदीप मनालिया व रेयान खान ने लिखे हैं। इस फिल्म में लीड एक्टर जस्सी गिल, एक्सटर्स अमायरा दस्तूर के अलावा बलविंदर, हनी मट्टू, नवी और अन्य प्रतिभाओं की विशेषता वाले बेहद दमदार स्टार्स हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *