प्रॉमिसिंग स्टार मानुषी छिल्लर ने अपने कान्स ऑउटफिट पर कहा ‘एंजेलिक थीम पर काम करना चाहती हूं’

Listen to this article

*मानुषी छिल्लर ने अपने कान्स आउटफिट पर कहा ‘हम इस बार एक्सपेरिमेंटल होने जा रहे हैं’

*बॉलीवुड की प्रॉमिसिंग स्टार मानुषी छिल्लर कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लेंगी, उन्होंने कहा वह आउटफिट्स के साथ ‘एक्सपेरिमेंट’ करेंगी

*मिस वर्ल्ड से एक्ट्रेस बनी मानुषी छिल्लर कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लेंगी, उन्होंने कहा, ‘रेड कार्पेट मनोरंजक हैं, तनावपूर्ण नहीं’

बॉलीवुड की प्रॉमिसिंग स्टार मानुषी छिल्लर ने कन्फर्म किया कि वह इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लेंगी। एक्ट्रेस, जो रेड कार्पेट को तनावपूर्ण से ज़्यादा “मज़ेदार” मानती हैं, ने साझा किया कि वह और उनके स्टाइलिस्ट “अभी भी कई लुक ऑप्शन्स पर काम कर रहे हैं”।

एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साझा किया “एक बात जिस पर हम सहमत हुए हैं, वह यह है कि हम इस बार हम एक्सपेरिमेंटल होंगे और पिछले साल के दबे हुए ग्लैमरस लुक से बिल्कुल अलग होंगे। इस साल, मैं एंजेलिक यानी ग्रेसफुल और सेक्सी होने की थीम पर काम करना चाहती हूं।”

मिस वर्ल्ड से ऐक्ट्रेस बनीं ने कहा कि वह फेस्टिवल के 77वें एडिशन में भाग लेने के लिए “उत्साहित” हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के ग्लोबल इवेंट का हिस्सा बनना “हमेशा मजेदार” होता है।

काम के मोर्चे पर, मानुषी को आखिरी बार ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में देखा गया था, जिसमें उन्हें ‘कैप्टन मिशा’ के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए प्रशंसा मिली थी। ऐक्ट्रेस अब ‘तेहरान’ की रिलीज का इंतजार कर रही है, जिसमें वह जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *