गोवा के सीएम के साथ हुआ कमलजीत सहरावत का रोड शो

Listen to this article

*मैं अभिभूत हूं जिस तरह जनता का समर्थन मिल रहा है– कमलजीत सहरावत

आज गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पश्चिमी दिल्ली के द्वारका विधानसभा में आयोजित रोड शो में हिस्सा लेकर भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में प्रचार किया। रोड शो में सागरपुर के लोग आसपास की छतों से पुष्प वर्षा करते हुए दिखे और महिलाएं घर की खिड़कियों से झांकते हुए सहरावत का स्वागत करती दिखीं।

ढोल नगाड़ो के साथ निकले रोड शो में सहरावत ने सबका अभिवादन स्वीकार किया और जनता से मिल रहे अपार समर्थन के लिए उन्हें कर्बध्य नमन करती दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि जनता जिस तरीके से उनका समर्थन कर रही है, उसके लिए वह भावविभोर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *