Listen to this article

समकालीन वस्त्र कलाकार एवं NIFT दिल्ली की स्नातक गरिमा गोयल की एकल प्रदर्शनी वॉयेज विदिन एंड बियॉन्ड 12 से 16 सितंबर 2026 तक विजुअल आर्ट्स गैलरी, इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड में आयोजित हो रही है। समय: सुबह 10:30 से शाम 7:00 तक।

प्रदर्शनी का उद्घाटन 12 सितंबर को त्रिपुरा सरकार की सचिव, I A S अधिकारी श्रीमती सोनल गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कलाकृतियों में निहित विशिष्टता, विचार, धैर्य और व्यापक प्रयासों की सराहना की।

उद्घाटन पर उद्योगपति, कला संग्राहक, व्यापारिक नेता और कला प्रेमी उपस्थित रहे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बावजूद प्रदर्शनी ने बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया।

गरिमा का मुख्य माध्यम ऊन है, जिसे वे एक ऑर्गेनिक और इको फ्रेंडली सामग्री के रूप में रंग, परत, टेक्सचर और आकार के जरिए टेपेस्ट्री, टेक्सटाइल स्कल्पचर, ज्वेलरी और फंक्शनल आर्ट में बदलती हैं। हाल ही में उनकी कृतियाँ ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन में वूलमार्क कंपनी के ‘द मेरिनो सर्कल 2026’ में भी प्रदर्शित हुईं।

प्रदर्शनी का शीर्षक भीतर से बाहर तक की यात्रा, अपनापन, परिवर्तन और विस्तार की अनुभूति को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *